
साउथ अफ्रीका के खिलाफ होने वाली टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। टीम में कई नए चेहरे शामिल किए गए है। IPL के आधार पर उमरान मलिक और दिनेश कार्तिक जैसे सुपरस्टार्स की टीम इंडिया में एंट्री हुई है। कुछ खिलाड़ी दुर्भाग्यशाली क्रिकेटर भी रहे जिन्हें अच्छे प्रदर्शन के बाद भी टीम में जगह नहीं मिली। इन खिलाड़ियों का प्रदर्शन IPL 2022 में बहुत शानदार भी रहा। आइए जानते हैं कुछ ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में।
1) शिखर धवन
इस लिस्ट में धवन का चौंकाने वाला नाम है। किसी को भी उम्मीद नहीं थी कि उनका सलेक्शन नहीं होगा। शिखर धवन ने पंजाब किंग्स से खेलते हुए IPL 2022 में शानदार प्रदर्शन किया है। अच्छे प्रदर्शन के बाद भी उनके ऊपर टीम मैनेजमेंट ने भरोसा नहीं जताया। आपक पता होगा कि उन्हें भारत के श्रीलंका दौरे पर कप्तान भी बनाया गया था। अब उन्हें साउथ अफ्रीका के खिलाफ मौका भी नहीं मिला। धवन ने 14 मुकाबलों में 460 रन बनाए है।
2) नीतिश राणा
कोलकाता के लिए भी नीतिश राणा ने इस बार अच्छा प्रदर्शन किया। उनके चयन की उम्मीद भी सभी को थी। सोशल मीडिया पर राणा ने एक भावुक पोस्ट भी डाला। कोलकाता की टीम प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई लेकिन कुछ अहम मौकों पर राणा ने अच्छी पारियां खेली। इससे पहले भी राणा का प्रदर्शन अच्छा रहा था। नीतिश ने 14 मुकाबले खेले और 361 रन IPL 2022 में बनाए।
3) तिलक वर्मा
लिस्ट में तिलक वर्मा का नाम शामिल करना भी जरूरी है। तिलक वर्मा एक खास प्लेयर बनकर इस बार सभी के सामने नजर आए। मुंबई का प्रदर्शन इस बार IPL में कुछ खास नहीं रहा। कोई भी बल्लेबाज खास बल्लेबाजी नहीं कर पाया। लगातार आठ मुकाबलों में टीम को हार मिली। तिलक वर्मा एक ऐसे बल्लेबाज थे जिन्होंने दम दिखाया। रोहित शर्मा ने भी कहा कि तिलक वर्मा टीम इंडिया का फ्यूचर हैं। इसके बाद लगा था कि उनका सलेक्शन भी हो सकता है लेकिन नहीं हुआ। तिलक वर्मा ने 14 मुकाबले खेले और 397 रन बनाए। मुंबई ने चार मुकाबले जीते और सभी मुकाबलों में तिलक वर्मा का खास योगदान रहा।
ये भी पढ़ें- 206 मैच, 6244 रन, 700 चौके, टीम इंडिया के 'गब्बर' का IPL में ऐतिहासिक रिकॉर्ड