IPL 2022 का अंतिम लीग मुकाबला पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया। पंजाब के ओपनर शिखर धवन ने इस बार एक खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। धवन ने शानदार पारी खेलते हुए 39 रन बनाए। अपनी इस पारी में 2 चौके और 2 छक्के धवन ने लगाए। इनिंग का पहला चौका लगाते ही वो इस लीग में 700 चौके लगाने वाले पहले बल्लेबाज बन चुके हैं।