अगले साल IPL में धोनी शायद चेन्नई की कप्तानी नहीं करेंगे। उन्होंने इस साल ही कप्तानी छोड़ दी थी लेकिन बीच में फिर से उन्हें कप्तानी करनी पड़ी। जानिए चेन्नई की कप्तानी आगे किसे सौंपी जा सकती है?
IPL में चेन्नई की टीम इस समय अगले कप्तान को लेकर अधर में लटकी हुई है। धोनी ने इस सीजन कप्तानी छोड़ी और जडेजा कप्तान बन गए। जडेजा कप्तानी का दबाव झेल नहीं पाए और एक बार फिर कप्तानी धोनी के पास आ गई। सवाल ये खड़ा होता है कि धोनी के बाद चेन्नई का अगला कप्तान कौन बनेगा।
महेंद्र सिंह धोनी की उम्र 40 साल हो गई है। उन्होंने जब कप्तानी छोड़ी तब ये लग रहा था कि वो ट्रांजिशन पीरियड के दौरान यहां खेलना चाहते हैं और आगे संन्यास ले लेंगे लेकिन वो दोबारा कप्तान बन गए। धोनी ने एक सवाल के जवाब में कहा था कि आप मुझे पीली जर्सी में ही देखेगो लेकिन ये होगी या दूसरी होगी कुछ नहीं कह सकते हैं। आइए जानते हैं कि धोनी के बाद चेन्नई की कमान किन तीन खिलाड़ियों को मिल सकती है।
1) ऋतुराज गायकवाड़
अगर आप चेन्नई की टीम पर नजर डालें तो अगले कप्तान के रूप में सबसे पहला नाम ऋतुराज गायकवाड़ का ही आता है। पिछले दो साल ऋतुराज गायकवाड़ के लिए शानदार रहे हैं। इसकी बदौलत टीम इंडिया में भी उनका सलेक्शन हुआ। खैर टीम इंडिया के लिए उन्हें ज्यादा मौके अभी नहीं मिले लेकिन चेन्नई के लिए जबरदस्त ओपनिंग वो करते हैं। चेन्नई ने उन्हें रिटेन भी किया था। ऐसे में उन्हें भी अगले साल कप्तानी सौंपी जा सकती है। गायकवाड़ ने अभी तक IPL में 33 मैचों में 1145 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 39.48 का रहा है।
2) मोइन अली
चेन्नई अगले साल मोइन अली के ऊपर भी दांव खेल सकता है। अली को कप्तानी का अनुभव नहीं है लेकिन इंग्लैंड के लिए एक ऑलराउंडर के रूप में उन्होंने जबरदस्त प्रदर्शन किया है। IPL में उन्होंने अलग-अलग फ्रेंचाइजी के लिए खेला लेकिन सफलता उन्हें चेन्नई में जाकर मिली। IPL में अली ने अभी तक 41 मैच खेले हैं और 796 रन बनाए हैं। इसके अलावा वो 21 विकेट भी हासिल कर चुके हैं।
3) दीपक चाहर
दीपक चाहर का IPL में चेन्नई से खेलते हुए रिकॉर्ड काफी अच्छा है। इस सीजन जरूर वो इंजरी के कारण नहीं खेल रहे हैं। दीपक चाहर अच्छी तेज गेंदबाजी करते हैं और उनकी उम्र 29 साल है। इस साल चेन्नई ने उन्हें भारी भरकम पैसा देकर ऑक्शन में खरीदा था। इस लिहाज से देखा जाए तो उन्हें भी कप्तानी अगले सीजन दी सकती है। IPL में अभी तक चाहर ने 63 मैच खेले हैं और 59 विकेट वो ले चुके हैं।