आईपीएल

VIDEO में देखें कैसे डिविलियर्स ने एक हाथ से मारा 95 मीटर लंबा SIX

KXIP के खिलाफ मैच में एबी डिविलियर्स ने किया कारनामा। मोहम्मद शमी की गेंद पर एक हाथ से मारा छक्का। स्टेडियम के पार चली गया एबी का यह छक्का।
less than 1 minute read
AB De Villiers

बेंगलुरु। मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर एबी डिविलियर्स ( ab de villiers ) ने एक बार फिर बता दिया है कि उन्हें आधुनिक क्रिकेट का सबसे तूफानी बल्लेबाज़ क्यों कहा जाता है। बुधवार को किंग्स इलेवन पंजाब ( Kings XI Punjab ) के खिलाफ एबी ने 44 गेंदों में ही 82 रनों की शानदार पारी खेली।

एबी की पारी की बदौलत ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर टीम ( Royal Challengers Bangalore ) यह मैच 17 रनों से जीतने में कामयाब रही। टीम के लिए यह जीत इस मायने में भी खास रही क्योंकि अब टीम को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिए अपने आगामी सभी मैच जीतने होंगे।

एबी ने अपनी शानदार पारी में तीन चौके और 7 छक्के लगाए। इस सात छक्कों में से उनका एक सिक्स पूरे मैच के आकर्षण का केंद्र बन गया। एबी ने एक सिक्स तो एक हाथ से ही लगा दिया। एक हाथ से मारा गया यह सिक्स इतना दमदार था कि गेंद मैदान से बाहर चली गई।

आरसीबी की पारी का 19वां ओवर था। किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से ओवर फेंक रहे थे अनुभवी गेंदबाज़ मोहम्मद शमी। शमी के ओवर की यह 5वीं गेंद थी। इस गेंद पर एबी ने एक हाथ से इतना जोरदार सिक्स मारा की गेंद दर्शक देखते रह गए। बाद में सिक्सर मीटर में छक्के की दूरी नापी गई तो यह 95 मीटर दर्ज हुई। इस ओवर में एबी शमी को जमकर कूटा। उन्होंने तीन छक्कों की मदद से ओवर में कुल 21 रन ठोक दिए।

Updated on:
25 Apr 2019 10:41 am
Published on:
25 Apr 2019 10:41 am