
नई दिल्ली : फिरोजशाह कोटला मैदान में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 12वें सीजन के मैच में शनिवार को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेले गए मुकाबले में निर्धारित 20 ओवर में दोनों टीमें बराबरी पर पहुंच गया। दोनों टीमों ने 185-185 रन बनाए। इसके बाद मैच का फैसला सुपर ओवर में पहुंच गया। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली ने 6 गेंदों में 10 रन बनाए और कोलकाता के सामने 11 रन का लक्ष्य रखा। जिसके बाद 11 रन का पीछा करने उतरी कोलकाता 7 रन ही बना सकी। इस तरह से दिल्ली ने सुपर ओवर में 3 रन से जीत दर्ज की।
LIVE अपडेट
सुपर ओवर में कोलकाता की पारी
कोलकाता की ओर से आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक ने बल्लेबाजी का मोर्चा संभाला, तो वहीं दिल्ली की ओर से रबाडा गेंजबाजी के लिए उतरे।
- रसेल ने पहली गेंद में चौका मारकर कोलकाता को उम्मीद जगा दी।
- दूसरी गेंद कगिसो रबाडा ने यॉर्कर डाली जिसे रसेल नहीं खेल पाए।
- रबाडा ने तीसरी गेंद पर रसेल को क्लीन बोल्ड कर दिया। इसके बाद दिल्ली की उम्मीदें जाग गई।
- कोलकाता की तरफ से रॉबिन उथप्पा बल्लेबाजी के लिए आए।
- चौथी गेंद पर उथप्पा ने एक रन लेकर कार्तिक को स्ट्राइक दिया।
- 5वीं गेंद पर कार्तिक ने एक रन लिया।
- आखिरी गेंद पर पांच रनों की जरूरत थी लेकिन उथप्पा केवल एक रन ही बना सके।
इस तरह से कोलकाता सुपर ओवर में 7 रन ही बना सकी और दिल्ली ने 3 रनों से मैच जीत लिया।
सुपर ओवर में दिल्ली की पारी
दिल्ली की तरफ से ऋषभ पंत और श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजी करने उतरे, तो वहीं, कोलकाता की ओर से कृष्ण गेंदबाजी के लिए उतरे..
- पंत ने पहली गेंद पर एक रन लिया।
- दूसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने विकेट के पीछे चौका लगाया।
- तीसरी गेंद पर श्रेयस अय्यर ने सिक्स मारने की कोशिश की लेकिन नाकाम रहे और कैच आउट हो गए।
- इसके बाद पृथ्वी शॉ बल्लेबाजी करने आए।
- चौथी गेंद पर पंत ने दो रन लिए।
- 5वीं गेंद पर भी पंत ने शॉट खेलते हुए 2 रन लिए।
- छठी गेंद पर पंत ने स्वीप शॉट मारने की कोशिश की लेकिन एक रन ही ले सके।
इस तरह से दिल्ली सुपर ओवर में 10 रन बना सकी और कोलकाता के सामने 11 रनों का लक्ष्य रखा।
- आखिरी ओवर में दिल्ली को बनाने थे जीत के लिए महज 6 रन। लेकिन कुलदीप ने वह भी नहीं बनाने दिया। मैच कराया टाई। इसी के साथ अब होगा सुपर ओवर।
- दिल्ली के लिए पृथ्वी शॉ ने शानदार पारी खेली, लेकिन शतक से चूके। 99 पर आउट।
- पृथ्वी शॉ ने धुआंधार बल्लेबाजी जारी रखते हुए दिल्ली को 152 रन पर पहुंचा दिया। अब जीत के लिए चाहिए 24 गेंद पर 34 रन।
- शॉ और अय्यर दोनों क्रीज पर जमे। पृथ्वी ने अपने 50 रन पूरे किए और दिल्ली के 100 रन पूरे।
- धवन के बाद कप्तान श्रेयस अय्यर और पृथ्वी शॉ ने टीम को संभाला और सात ओवर में टीम का स्कोर 50 पार पहुंचाया।
- दिल्ली की तरफ से ओपन करते हुए शिखर धवन ने विस्फोटक अंदाज अपनाया और 7 गेंदों पर 16 रन बना लिए। तेज खेलने के चक्कर में वह आउट होकर पैवेलियन लौट गए।
- - दिनेश कार्तिक के बाद पीयूष चावला और कुलदीप यादव ने भी बल्लेबाजी में दिखाया दम। दिल्ली कैपिटल्स को दिया जीत के लिए 186 रनों का लक्ष्य।
- हाफ सेंचुरी बनाते ही आउट हुए दिनेश कार्तिक, अमित मिश्रा ने लिया विकेट
- दिनेश कार्तिक ने 19वें ओवर में पूरी की हाफ सेंचुरी, 35 गेंदों में पूरा किया अर्द्धशतक
- 18वें ओवर में गिरा आंद्रे रसेल का विकेट, 62 रन पर खत्म हुई पारी। क्रिस मॉरिस ने लिया विकेट
- आंद्रे रसेल ने 24 गेंदों में पूरा किया अर्द्धशतक
- आंद्रे रसेल का विस्फोट अवतार, हर्षल पटेल के ओवर में जड़े दो लंबे छक्के, 16 ओवर के बाद कोलकाता 138/6
- 14 ओवर के बाद केकेआर का स्कोर 100 के पार, आंद्रे रसेल और दिनेश कार्तिक क्रीज पर
- आंद्रे रसेल का अटैकिंग गेम शुरु, 12वें ओवर में लगाए दो लंबे छक्के
- शुभमन गिल के रूप में कोलकाता को लगा पांचवा झटका, 10 ओवर के बाद 64/5
- कोलकाता को बैक टू बैक झटके, नीतीश राणा के रूप में गिरा चौथा विकेट, हर्षल पटेल ने दो गेंदों में किए दो शिकार
- क्रिस लिन के रूप में कोलकाता को लगा तीसरा झटका, रबाना ने लिन को किया चलता। 7 ओवर के बाद स्कोर 44/3
- कोलकाता को दूसरा झटका, रॉबिन उथप्पा 11 रन बनाकर आउट, हर्षल पटेल ने लिया विकेट
- कोलकाता नाइट राइडर्स को पहला झटका, लमिछाने ने निखिल नाईक को किया आउट
- 2 ओवर के बाद कोलकाता का स्कोर 13/0, क्रिस लिन और निखिल नाईक क्रीज पर
- चौके के साथ कोलकाता नाइट राइडर्स की पारी का आगाज। सुनील नारायण की जगह निखिल नाईक आए हैं ओपनिंग।
प्वाइंट टेबल में केकेआर सबसे आगे
कोलकाता नाइट राइडर्स इस समय पॉइंट टेबल में सबसे ऊपर है। वहीं दिल्ली की टीम 1 जीत के साथ चौथे नंबर पर है। आज दोनों ही टीमों में बदलाव किए गए हैं। केकेआर की तरफ से सुनील नरायण चोटिल हैं, उनकी जगह निखिल नाईक को टीम में जगह मिली है, तो दिल्ली ने टीम में आज क्रिस मोरिस, हनुमा विहारी और संदीप लामिछाने को शामिल किया है।
प्लेइंग इलेवन
दिल्ली कैपिटल्स: पृथ्वी शॉ, शिखर धवन, श्रेयर अय्यर, ऋषभ पंत, कॉलिन इंग्राम, हनुमा विहारी, क्रिस मॉरिस, अमित मिश्रा, संदीप लमिछाने, कगिसो रबाडा, हर्षल पटेल
कोलकाता नाइटराइडर्स: क्रिस लिन, नीतीश राणा, रॉबिन उथप्पा, निखिल नाईक, दिनेश कार्तिक, शुभमन गिल, आंद्रे रसेल, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, लॉकी फर्गुसन