आईपीएल

IPL 2021: दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी बीच में छोड़ देंगे पाकिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज, कोच बोले-वर्ल्ड कप में मिलेगा फायदा

दक्षिण अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर ने कहा कि आईपीएल में खिलाड़ियों के खेलने का फायदा उन्हें आगामी टी20 वर्ल्ड कप में मिलेगा...!    

2 min read
Apr 02, 2021

नई दिल्ली। IPL 2021 का महाकुंभ 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। इसी बीच दक्षिण अफ्रीका और पाकिस्तान (South Africa vs Pakistan ODI Series) के बीच वनडे सीरीज खेली जानी है। लेकिन कई खिलाड़ी आईीपीएल (IPL 2021) के लिए पाकिस्तान के खिलाफ जारी सीरीज को बीच में छोड़ देंगे। अफ्रीका के मुख्य कोच मार्क बाउचर (Mark Boucher) का कहना है कि दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के आईपीएल खेलने से दूसरी श्रेणी के खिलाड़ियों को आजमाने का मौका मिलेगा।

जल्द भारत पहुंचेंगे ये खिलाड़ी
दक्षिण अफ्रीका के पांच मुख्य खिलाड़ी क्विंटन डीकॉक (quinton de kock), कगीसो रबाड़ा (kagiso rabada), लुंगी नगिदी, डेविड मिलर (david miller) और एनरिक नॉर्टजे (anrich nortje) पाकिस्तान के खिलाफ केवल दो वनडे के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसके बाद वे 9 अप्रैल से शुरू हो रहे आईपीएल (IPL 2021) के लिए भारत पहुंचेंगे।

पहले ही हो चुका था कमिटमेंट
बाउचर ने बताया कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाड़ियों के आईपीएल में खेलने के लिए पहले ही बीसीसीआई और क्रिकेट दक्षिण अफ्रीका के बीच पहले से ही समझौता हो रखा है। कोविड-19 (Covid-19) के कारण कार्यक्रम अनुकूल तैयार नहीं किया जा सकता।

विश्व कप में मिलेगा लाभ
मार्क बावचर ने कहा कि आईपीएल में दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों के खेलना का सबसे बड़ा लाभ उन्हें टी20 वर्ल्ड कप में मिलेगा। क्योंकि इससे अलग-अलग स्तर पर उन्हें विरोधी टीमों को समझने का मौका मिलेगा। वे वहां छुट्टियां मनाने नहीं जा रहे और इससे हमें अन्य खिलाड़ियों को आजमाने का भी मौका मिलेगा।

Published on:
02 Apr 2021 04:45 pm
Also Read
View All