आईपीएल

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की टीम की नई जर्सी, जानिए इसमें क्या है खास, देखें वीडियो

दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2021 के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। टीम की जर्सी गहरे नीले रंग हैं जिस पर बाघ की धारियां छपी हैं।

2 min read
Delhi Capitals

नई दिल्ली। दुनिया की सबसे अमीर टी20 लीग यानी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 14वें सीजन जल्द ही शुरू होने जा रहा है। आईपीएल की सभी आठ फ्रेंचाइजी टीमों अपनी तैयारियां शुरू कर दी है। आईपीएल 2021 के आगाज से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने लीग के नए संस्करण के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च की है। हाल ही में दिल्ली ने फ्रेंचाइजी दफ्तर में जर्सी का अनावरण किया है। इस कार्यक्रम में फैंस को शामिल कर टीम की नई जर्सी का लुक जारी किया है। दिल्ली कैपिटल्स टीम ने अपने ट्विटर पेज पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसको फैंस बहुत पसंद कर रहे है।

जानिए नई जर्सी में क्या है खास
दिल्ली कैपिटल्स की पुरानी जर्सी के मुकाबले इस बार काफी कुछ बदलावा किया है। हालांकि टीम ने नीले रंग नही बदला है। टीम की नई जर्सी में नई जर्सी में मुख्य रूप से गहरे नीले और लाल रंगों का इस्तेमाल हुआ है। नीला रंग टीम के विश्वास और स्थायित्व का दर्शाता है, जबकि लाल रंग ऊर्जा, जुनून और आक्रामकता का प्रतीक है। सबसे खास बात यह है कि इस बार जर्सी में बाघ की धारियों के अलावा, दोनों तरफ बाघ के लाल पंजे भी नजर आ रहे है।

हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है खिलाड़ी
नई जर्सी के अनावरण के मौके पर दिल्ली कैपिटल्स के निदेशक और अंतरिम सीईओ विनोद बिष्ट ने कहा कि नई जर्सी को आधुनिक फैशन के आधार पर तैयार किया गया है और हमारी टीम से मेल खा रही है। युवा टीम हर चुनौती के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं टीम के सह-मालिक किरण कुमार ग्रांधी ने कहा कि दिल्ली कैपिटल्स के फैंस टीम के हर समय उनके खड़े नजर आए। इसलिए हमने अपना फर्ज निभाते हुए उन्हें खास महसूस कराया है। फैंस को विषेष अनुभव कराने के लिए चुनिंदा फैंस के लिए नई जर्सी में फोटोशूट कराया।

वीडियो कॉल के जरिए जुड़े श्रेयस अय्यर और शिखर धवन
जर्सी के लॉन्च के मौके पर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर शामिल नहीं हो सके। श्रेयस अय्यर और सलामी बल्लेबाज शिखर धवन वीडियो कॉल के जरिए इस कार्यक्रम में शामिल हुए। ये दोनों खिलाड़ी इस समय अहमदाबाद में टीम इंडिया के साथ हैं। जहां पर भारत और इंग्लैंड के बीच टी—20 सीरीज खेला जा रहा है।

टीम में अच्छे बाल्लेबाज और बेहतरीन गेंदबाज
आपको बता दें कि साल 2008 से आईपीएल में पहले दिल्ली डेयरडेविल्स उसके बाद उसका नाम बदला गया। फिर इसका नाम दिल्ली कैपिटल्स रखा गया। अभी तक आईपीएल का खिताब दिल्ली कैपिटल्स ने नहीं जीता है। पिछले सीजन की बात करें तो टीम ने अच्छा प्रदर्शन करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया था। फाइनल मुकाबले में मुंबई इंडियंस टीम से दिल्ली हो गई थी। इस बार दिल्ली कैपिटल्स फाइनल तक पहुंचकर खिताब जीतने की पूरी कोशिश करेगी। दिल्ली कैपिटल्स की टीम पहले से ज्यादा मजबूत है। क्योंकि इस बार उनके पास अच्छे बल्लेबाज और बेहतरीन गेंदबाज हैं।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on:
20 Mar 2021 08:56 am
Also Read
View All