आईपीएल

IPL 2021: दिल्ली कैपिटल्स 30 मार्च से शुरू करेगी अपनी तैयारी, बताया ये कारण

टीम के सीईओ विनोद बिष्ट का कहना है कि टीम के खिलाड़ियों ने बीते साल काफी मैच खेला है।

less than 1 minute read

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) के 14वें सीजन के लिए दिल्ली कैपिटल्स 30 मार्च से अपनी तैयारी शुरू करेगी। नौ अप्रैल से शुरू हो रही सीरीज के लिए टीम काफी देर प्रैक्टिस सेशन में उतरने जा रही हैं। इस मामले में टीम के सीईओ विनोद बिष्ट का कहना है कि टीम के खिलाड़ियों ने बीते साल काफी मैच खेला है।

इस कारण उन्हें थोड़ा आराम दिया गया ताकि वे अपने परिवार के साथ अपना समय बिता सकें। इसके साथ कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को लेकर ऐहतियात बरता जा रहा है। सीईओ का कहना है कि खिलाड़ी पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेंगे।

दिल्ली कैपिटल्स ने लॉन्च की नई जर्सी

आईपीएल फ्रेंचाइजी दिल्ली कैपिटल्स ने शनिवार को इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें संस्करण के लिए आधिकारिक जर्सी का अनावरण किया। दिल्ली कैपिटल्स ने विशेष समारोह का आयोजन कर फैंस की मौजूगी में ऑफिशियल जर्सी लॉन्च की। दिल्ली कैपिटल्स नई जर्सी के अनावरण के मौके पर खास फैंस को भी आमंत्रित किया। दिल्ली कैपिटल्स द्वारा लॉन्च की नई जर्सी काफी आकर्षक है। टीम की जर्सी गहरे नीले और लाल रंगों का उपयोग किया गया है।

Published on:
20 Mar 2021 03:21 pm
Also Read
View All