आईपीएल

IPL 2021: पंजाब किंग्स टीम में शामिल हुए तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ

पंजाब किंग्स ने ipl 2021 के लिए कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ भी शामिल है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस सीजन में उनको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

2 min read
Riley Meredith
Riley Meredith

नई दिल्ली। महामारी कोरोना वायरस के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2021 का आगाज होने जा रहा है। सभी टीमों के खिलाड़ी मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से तैयार है। टीम के कोच और खिलाड़ी अपनी अपनी रणनीति पर खरे उतरने की कोशिश करेंगे। पंजाब किंग्स ने इस सीजन के लिए कई बेहतरीन खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया है। इन खिलाड़ियों में आस्ट्रेलिया के युवा तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ भी शामिल है। यह तूफानी गेंदबाज पहली बार आईपीएल खेलने जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि आईपीएल के इस सीजन में उनको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा।

मोहम्मद शमी और क्रिस जॉर्डन जैसे दिग्गज गेंदबाजों से सीखने को मिलेगा
दुनिया के हर का सपना होता है कि वह आईपीएल खेले। मेरेडिश पहली बार आईपीएल खेलने को लेकर काफी उत्साहित है। उनका कहना है कि इस दौरान उनको कई दिग्गज खिलाड़ियों के साथ 2 महीनों तक खेलने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि पंजाब की टीम में पहले ही मोहम्मद शमी और क्रिस जॉर्डन जैसे अनुभवी गेंदबाज हैं। इन खिलाड़ियों को काफी कुछ सीखने को मिलेगा। उन्होंने मोहम्मद शमी की तारीफ करते हुए कहा कि वह एक अविश्वसनीय गेंदबाज हैं। सिर्फ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ही नहीं, बल्कि पिछले कुछ IPL सीजन में भी वह असाधारण रहे हैं। वे हर मैच में बेहतरीन प्रदर्शन करते है और काफी विकेट अपने नाम करते है।

13 मैचों में 16 विकेट झटके
पंजाब ने फरवरी में हुई नीलामी में मेरेडिथ को 8 करोड़ रुपये में खरीदा है। पंजाब को भी उनसे बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद है। आपको बता दें कि मेरेडिथ ने इस साल की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया की टी20 लीग और बिग बैश में अच्छा प्रदर्शन किया था। उन्होंने होबार्ट हरिकेन्स की ओर से खेलते हुए 13 मैचों में 16 विकेट झटके थे।

पंजाब किंग्स की पूरी टीम
केएल राहुल (कप्तान और विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह (तेज गेंदबाज), क्रिस गेल (बल्लेबाज), दर्शन नालकंडे (तेज गेंदबाज), हरप्रीत बरार (ऑलराउंडर), मनदीप सिंह (बल्लेबाज), मयंक अग्रवाल (बल्लेबाज), मोहम्मद शमी (तेज गेंदबाज), एम अश्विन (स्पिनर), निकोलस पूरन (विकेटकीपर बल्लेबाज), सरफराज खान (बल्लेबाज), दीपक हुड्डा (बल्लेबाज), ईशान पोरेल (तेज गेंदबाज), रवि बिश्नोई (स्पिनर), क्रिस जॉर्डन (तेज गेंदबाज), प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर बल्लेबाज), झाए रिचर्डसन (तेज गेंदबाज, रिले मेरेडिथ (तेज गेंदबाज), शाहरुख खान (ऑलराउंडर), मॉरिस हेनरीक्स (ऑलराउंडर), डेविड मलान (बल्लेबाज), फैबियन एलन (ऑलराउंडर), जलज सक्सेना (ऑलराउंडर), सौरभ कुमार (ऑलराउंडर), उत्कर्ष सिंह (स्पिनर)।

आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on:
09 Apr 2021 08:49 am