आईपीएल

आईपीएल 2021 : हार्दिक पांडया, क्रुणाल और सूर्यकुमार ने ज्वॉइन की मुंबई इंडियंस टीम

इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज खत्म होते ही मुंबई में हार्दिक पांड्या, उसके भाई क्रुणाल और सूर्यकुमार यादव मुंबई इंडियंस की टीम में हुए शामिल...!  
2 min read
• •
Updated: 29 Mar 2021, 2:39 PM IST
hardik_pandya.jpg

नई दिल्ली। आगामी 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहे आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 2021) के लिए सोमवार को मुंबई में ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya), उसके भाई क्रुणाल (Krunal Pandya) और सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) ने मुंबई इंडियंस टीम (Mumbai Indians Team) को ज्वॉइन किया। यह तीनों ही खिलाड़ी इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 3 वनडे मैचों की सीरीज में शामिल थे। इस सीरीज का आखिरी मैच रविवार को पुणे में खेला गया। मैच में भारत ने इंग्लैंड को 7 रनों से मात देखकर सीरीज 2-1 से अपने नाम की।

ट्विटर पर शेयर किया वीडियो
फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर इन खिलाड़ियों के टीम को ज्वॉइन करने का वीडियो शेयर किया है। हार्दिक के भाई क्रुणाल पांड्या ने इंग्लैंड के खिलाफ अपना वनडे डेब्यू किया। दो मैचों की प्लेइंग इलेवन में शामिल रहे। वहीं सूर्यकुमार यादव ने भी इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में धमाकेदार डेब्यू किया। 30 वर्षीय खिलाड़ी सूर्यकुमार यादव ने अपने डेब्यू मैच में हाफ सेंचुरी लगाई।

सूर्यकुमार ने कहा कि मैं इंडिया का प्रतिनिधित्व करने के लिए बहुत ही खुश हूं। देश के लिए खेलना मेरा सपना था जो पूरा हो गया। मैं बहुत खुश हूं। अब मेरी भूमिका खत्म हो गई है और मैं मेरे परिवार के पास मुंबई आ गया हूं। मौजूद चैंपियन मुंबई इंडियंस का पहला मुकाबला 9 अप्रैल को विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम से होगा।

मुंबई इंडियंस के बिग हिटर हैं हार्दिक पांड्या
पिछले कुछ सीजन्स में हार्दिक पांड्या मुंबई इंडियंस की टीम में एक बिग हिटर के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। उन्होंने अपने ऑलराउंड प्रदर्शन से कई बार मुंबई को मैच जीताया है।

मुंबई की नई जर्सी लॉन्च
आईपीएल की मौजूदा चैम्पियन मुंबई इंडियंस ने इस मेगा टी-20 लीग 14वें सीजन के लिए अपनी नई जर्सी लॉन्च कर दी है। इस फ्रेंचाइजी ने बयान में कहा, 'नई जर्सी में 5 मूल तत्वों पृथ्वी, जल, अग्नि, वायु और आकाश का समावेश है, जो हमारे मूल मूल्यों और विचारधाराओं पर आधारित है। हमारे 5 आईपीएल खिताब इन मूल्यों के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।'

Updated on:
29 Mar 2021, 2:39 PM IST
Published on: