आईपीएल

IPL 2021 : कब, कहां और कौनसी टीमों से होगा कोलकाता नाइट राइडर्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

आईपीएल का 14वां सीजन (IPL 14) 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) ने नीलामी में इन 8 खिलाड़ियों पर खेला दांव और इन्हें किया रिटेन। जानिए केकेआर के पूरे मैचों का शेड्यूल, टाइममिंग और वेन्यू....!

3 min read
Mar 20, 2021

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) का 14वां सीजन अगले महीने शुरू होने जा रहा है। सभी टीमें अपने-अपने खिलाड़ियों के साथ तैयारियों में जुटी हैं। अभिनेता शाहरुख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata Knight Riders) दो बार 2012 और 2014 में ट्रॉफी जीत चुकी है। इस बार नीलामी में केकेआर ने 8 खिलाड़ियों पर दांव लगाया और 17 प्लेयर्स को रिटेन किया। पिछले सीजन में केकेआर प्लेऑफ में भी नहीं पहुंच पाई थी। इस बार शाहरुख (Shahrukh Khan) की टीम नए जोश के साथ मैदान में उतरने के लिए तैयार है। आइए जानते हैं आईपीएल सीजन 10 में केकेआर के कब, किससे और कौनसे मैदान पर मैच होंगे।

इन खिलाड़ियों को केकेआर ने किया था रिटेन
इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रिसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती अली , टिम सेफर्ट।

नीलामी में इन खिलाड़ियों को खरीदा
1. शाकिब अल हसन (बांग्लादेश) - 3.2 करोड़ रुपए

2. हरभजन सिंह (भारत) - 2 करोड़ रुपए

3. बेन कटिंग (ऑस्ट्रेलिया) - 75 लाख रुपए

4. करुण नायर (भारत) - 50 लाख रुपए

5. वैभव अरोड़ा (भारत) - 20 लाख रुपए

6. शेल्डन जैक्सन (भारत) - 20 लाख रुपए

7. वेंकटेश अय्यर (भारत) - 20 लाख रुपए

8. पवन नेगी (भारत) - 50 लाख रुपए

केकेआर की टीम इस प्रकार है
इयोन मोर्गन, आंद्रे रसेल, दिनेश कार्तिक, कमलेश नागरकोटी, कुलदीप यादव, लॉकी फर्ग्यूसन, नीतीश राणा, प्रिसिद्ध कृष्णा, रिंकू सिंह, संदीप वारियर, शिवम मावी, शुभमन गिल, सुनील नरेन, पैट कमिंस, राहुल त्रिपाठी, वरुण चक्रवर्ती अली, टिम सेफर्ट, शाकिब अल हसन, शेल्डन जैक्सन, वैभव अरोरा, करुण नायर, हरभजन सिंह, बेन कटिंग, वेंकटेश अय्यर, पवन नेगी।

केकेआर का पूरा शेड्यूल
11 अप्रैल, रविवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

13 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम मुंबई इंडियंस

18 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे चेन्नई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

21 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे मुंबई : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

24 अप्रैल, शनिवार शाम 7.30 बजे मुंबई : राजस्थान रॉयल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

26 अप्रैल, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

29 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

3 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

8 मई, शनिवार 3.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

10 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : मुंबई इंडियंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

12 मई, बुधवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

15 मई, शनिवार शाम 7.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम पंजाब किंग्स

18 मई, मंगलवार 3.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

21 मई, शुक्रवार दोपहर 3.30 बजे बेंगलुरु : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

Updated on:
27 Mar 2021 03:31 pm
Published on:
20 Mar 2021 03:04 pm
Also Read
View All