IPL 2021 Points Table, Standings: दिल्ली ने चेन्नई को हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। वहीं सीएसके दूसरे पायदान पर खिसक गई है। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खाते में अब 20 प्वॉइंट्स हो गए हैं।
IPL 2021 Points Table, Team Standings: इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन (IPL 2021) के दूसरे चरण में 4 अक्टूबर को दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में दिल्ली ने चेन्नई को हराकर प्वाइंट टेबल में टॉप पोजिशन हासिल कर ली है। वहीं सीएसके दूसरे पायदान पर खिसक गई है। इस जीत के बाद दिल्ली कैपिटल्स के खाते में अब 20 प्वॉइंट्स हो गए हैं। बैंगलोर प्वाइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है। वहीं कोलकाता चौथे पर ही बनी हुई है।
IPL 2021 Points Table, Team Standings
दिल्ली कैपिटल्स 20 अंक के साथ टॉप पर है। वहीं सीएसके के 18 अंक हैं और वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है। कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलौर 16 अंक के साथ तीसरे नंबर पर है। चौथे नंबर पर 12 अंक के साथ केकेआर टीम है। पंजाब किंग्स पांचवे नंबर पर है। सनराइजर्स हैदराबाद प्वाइंट टेबल में अंतिम पायदान पर है।
| S. No | Team Name | Points |
1 | Delhi Capitals | 20 |
| 2 | Chennai Super Kings | 18 |
| 3 | Royal Challengers Bangalore | 16 |
| 4 | Kolkata Knight Riders | 12 |
| 5 | Punjab Kings | 10 |
| 6 | Rajasthan Royals | 10 |
| 7 | Mumbai Indians | 10 |
| 8 | Sunrisers Hyderabad | 4 |