आईपीएल

IPL 2021: कभी क्रिकेट खेलने के लिए की मजदूरी, अब अपनी गेंदों पर सबको नचा रहे हैं ये 20 वर्षीय खिलाड़ी

IPL 2021 में पंजाब किंग्स की और से 20 वर्षीय युवा प्लेयर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) धमाल मचाने को हैं तैयार। कभी क्रिकेट खेलने के लिए करनी पड़ी थी मजदूरी...!  

2 min read
Apr 02, 2021

नई दिल्ली। IPL 2021 आगामी सप्ताह में 9 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। आईपीएल (IPL) ने टीम इंडिया को कई बड़े खिलाड़ी दिए हैं। आईपीएल युवा खिलाड़ियों के लिए एक ऐसा प्लेटफॉर्म बन चुका है, जिसके जरिए टीम इंडिया में एंट्री मिल सकती है। भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने भी आईपीएल से खूब नाम कमाया है। हालांकि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में काफी मेहनत करनी पड़ी है। बहुत कम लोगों को पता हैं कि उन्होंने क्रिकेट में नाम करने के लिए कभी मजदूरी भी की थी।

पिच के पैसे जुटाने के लिए की थी मजदूरी
बहुत कम लोेग जानते हैं रवि बिश्नोई जब क्रिकेट से जुड़े थे तो उनके परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी अच्छी नहीं थी। उनके पास उस समय इतने पैसे नहीं थी कि वह किसी क्लब में जाकर ट्रेनिंग ले पाएं। उस दौरान बिश्नोई ने अपने कोच के साथ मिलकर जोधपुर में एक एकेडमी खोली थी, जिसका नाम स्पार्टन था। लेकिन एकेडमी में पिच बनाने और अन्य सुविधाओं के लिए उनके पास पर्याप्त नहीं पैसे नहीं थे। ऐसे में उन्होंने अपने कई साथियों के साथ सीमेंट की बोरी से लेकर ईंट उठाने तक के काम किए।

ट्रायल के लिए छोड़ दिया था बोर्ड का एग्जाम
रवि बिश्नोई (Ravi Bishnoi) ने राजस्थान रॉयल्स के लिए ट्रायल देने के लिए 12वां कक्षा की बोर्ड की परीक्षा छोड़ दी थी। वे इस ट्रायल में रिजेक्ट भी हो गए, लेकिन हिम्मत नहीं हारी। अपने संघर्ष के शुरुआती में उन्होंने कई बार नाकामी का मुंह देखा। लेकिन इन्हीं नाकामियों से उन्होंने खुद के लिए तरक्की का रास्ता बनाया। जब भी उन्हें मौका मिला तो उन्होंने अपना 100 फीसदी दिया।

पिछले सीजन में जीता सबका दिल
IPL 2020 में सबसे पहले बिश्नोई को किंग्स इलेवन पंजाब ने 2 करोड़ रुपए में खरीदा था। पिछले सीजन में उन्होंने कुल 14 मैच खेले, जिसमें रवि 12 विकेट लेने में कामयाब रहे थे। रवि ने पंजाब के कोच अनिल कुंबले (Anil Kumble) और अंडर-19 टीम के कोच राहुल द्रविड़ से मिली टिप्स को भी अहम बताया।

आइए जानें— IPL 2021- Chennai Super Kings Squad and Players list
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures

Published on:
02 Apr 2021 10:54 pm
Also Read
View All