आईपीएल

IPL 2021 : कब, कहां और कौनसी टीमों से होगा रॉयल चैलेंजर्स का मुकाबला, जानिए पूरा शेड्यूल

विराट कोहली (Virat Kohli) की कप्तानी में खेल रही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के मालिकों ने इन 8 खिलाड़ियों पर खेला दांव। जानिए आरसीबी (RCB) के आईपीएल 2021 (IPL 2021) का पूरा शेड्यूल, टाइमिंग और वेन्यू...!
3 min read
• •
Updated: 27 Mar 2021, 3:29 PM IST
,
,

नई दिल्ली। आईपीएल के 14वें सीजन (IPL 2021) का महाकुंभ 9 अप्रेल से शुरू होने जा रहा है, जो 30 मई तक चलेगा। पहला मैच मौजूदा चैंपियन मुंबई इंडियंस (Mumbai Indias) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangalore) के बीच 9 अप्रेल को चेन्नई में खेला जाएगा। सभी टीमें अपनी-अपनी तैयारियों में जुटी हैं। पिछले आईपीएल के मुकाबले इस बार रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में कई बदलाव करते हुए बड़े खिलाड़ियों पर दांव खेला है ताकि ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म किया जा सके।

इन खिलाड़ियों को किया गया रिटेन
आईपीएल 2021 के लिए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने विराट कोहली, एबी डी विलियर्स, युजवेंद्र चहल, देवदत्त पडिक्कल, वॉशिंगटन सुंदर, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, एडम जैम्पा, शहबाज अहमद, जोश फीलिप, केन रिचर्डसन और पवन देश पांडे को रिटेन किया है।

नीलामी में खरीदे आठ खिलाड़ी
गौरतलब है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल 2021 की नीलामी में कुल आठ नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में शामिल किया। आरसीबी ने नीलामी में ग्लेन मैक्सवेल (14.25 करोड़ रुपए), सचिन बेबी (20 लाख रुपए), रजत पाटीदार (20 लाख रुपए), मोहम्मद अजहरुद्दीन (20 लाख रुपए), काइल जैमीसन (15 करोड़ रुपए), डैनियल क्रिश्चियन (4.80 करोड़ रुपए), सुयश प्रभुदेसाई (20 लाख रुपए) और केएस भारत (20 लाख रुपए) को खरीदा।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का फुल स्क्वॉड :
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- विराट कोहली (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, जोश फिलिप (विकेटकीपर), एबी डिविलियर्स (विकेटकीपर), पवन देशपांडे, वाशिंगटन सुंदर, डेनियल सैम्स, युजवेंद्र चहल, एडम जैम्पा, शाहबाज़ अहमद, मोहम्मद सिराज, नवदीप सैनी, केन रिचर्डसन, हर्षल पटेल, ग्लेन मैक्सवेल, सचिन बेबी , रजत पाटीदार, मोहम्मद अजहरुद्दीन, काइल जैमीसन, डैनियल क्रिश्चियन, सुयश प्रभुदेसाई और केएस भारत।

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का पूरा शेड्यूल

9 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे, चेन्नई : मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

14 अप्रैल, बुधवार शाम 7.30 बजे चेन्नई : सनराइजर्स हैदराबाद बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

18 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे चेन्नई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स।

22 अप्रैल, गुरुवार शाम 7.30 बजे मुंबई : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम राजस्थान रॉयल्स

25 अप्रैल, रविवार 3.30 बजे मुंबई : चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

27 अप्रैल, मंगलवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : दिल्ली कैपिटल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

30 अप्रैल, शुक्रवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

3 मई, सोमवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

6 मई, गुरुवार शाम 7.30 बजे अहमदाबाद : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम पंजाब किंग्स

9 मई, रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

14 मई, शुक्रवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स

16 मई, रविवार 3.30 बजे कोलकाता : राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु

20 मई, गुरुवार 3.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम मुंबई इंडियंस

23 मई, रविवार शाम 7.30 बजे कोलकाता : रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम चेन्नई सुपर किंग्स

Updated on:
27 Mar 2021, 3:29 PM IST
Published on: