IPL सीजन 14 का चौथा मैच आज राजस्थान रॉयल्य और पंजाब किंग्स इलेवन के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा।
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियम लीग यानी आईपीएल सीजन 14 ( IPL 2021 ) का चौथा मैच आज राजस्थान रॉयल्य और पंजाब किंग्स इलेवन ( RR vs PBKS ) के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम ( wankhede stadium ) में खेला जाएगा। क्योंकि पिछले सीजन में दोनों ही टीमों का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था, इसलिए इस बार ये नई रणनीति के साथ खेल के मैदान में उतरेंगी। आईपीएल 2020 में पंजाब छठे तो राजस्थान आठवें स्थान पर रही थी। दोनों टीमों के बीच मुकाबलों की बात करें तो राजस्थान और पंजाब के बीच 21 मैच खेले गए, जिसमें से 12 मैच आरआर और 9 मुकाबले पंजाब ने जीते।
मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा
पिच रिपोर्ट- दोनों टीमों के बीच आईपीएल क्रिकेट का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े में खेला जाएगा। मुंबई की यह पिच बल्लेबाजों के काफी मुफीद मानी जाती है। गेंदबाजी के हिसाब से यहां फास्ट बॉलर को काफी असरदार समझा जा सकता है। इसका एक बड़ा कारण बॉलर को पिच से अतिरिक्त उछाल का मिलना है। फास्ट बॉलर्स में पंजाब के पास मोहम्मद शमी और राइली मेरिडिथ हैं, जो टीम को जीत तक पहुंचाने में सहायक साबित हो सकते हैं। वहीं, राजस्थान के पास क्रिस मौरिस और मुस्ताफिजुर रहमान तेज गेंदबाजी का जिम्मेदारी संभालेेंगे।
तापमान 28 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना
मौसम का हाल: पंजाब और राजस्थान के बीच का यह मुकाबला मुंबई के वानखेड़े मैदान में शाम 7.30 बजे शुरू होगा। इस समय यहां का तापमान 28 से 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है। इसके साथ ही बारिश की संभावना नहीं है, आसमान बिल्कुल साफ रहने की उम्मीद है। क्योंकि स्टेडियम समुद्र के काफी नजदीक है, इसलिए शाम के समय हवा के साथ बॉल स्विंग हो सकती है।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures