आईपीएल

IPL 2021 : धोनी और CSK के फैंस के लिए बुरी खबर, इस दिग्गज ने की IPL ट्रॉफी के विजेता की भविष्यवाणी

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (scott styris) ने आईपीएल 2021 के विजेता की भविष्यवाणी कर सबको चौंकाया। महेन्द्र सिंह धोनी और विराट कोहली के लिए बुरी खबर...!  

2 min read
Apr 02, 2021

नई दिल्ली। IPL 2021 की शुुरुआत 9 अप्रैल से हो रही है। पहला मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Mumbai Indians vs Royal Challengers Bangalore) के बीच खेला जाएगा। मुंबई इंडियंस सबसे अधिक 5 बार ट्रॉफी जीत चुकी हैं। सीजन 14 शुरू होने से पहले इस बार कौनसी टीम आईपीएल (IPL 2021) की विजेता बनेगी, इसको लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। किसी का कहना है मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फिर विजेता बनेगी तो कोई चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) पर दांव लगा रहा है। लेकिन इस बीच न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस (scott styris) ने फिर से मुंबई इंडियंस के ट्रॉफी जीतने की भविष्यवाणी की है।

आरसीबी और डीसी की पहली ट्रॉफी जीतने पर नजर
विराट कोहली की कप्तानी वाली टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स अभी तक आईपीएल का खिताब नहीं जीत पाई हैं। ये दोनों ही टीमें खिताब जीतकर आईपीएल ट्रॉफी जीतने का सूखा खत्म करने के इरादे से उतरेंगी। राजस्थान रॉयल्स की बात करें तो वह 2008 के बाद से खिताब पर कब्जा नहीं कर पाई है। केकेआर 2014 और सनराइजर्स हैदराबाद 2016 के बाद चैंपियन नहीं बन पाई है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स 2020 के सीजन को भूलकर इस बार अपना दमदार प्रदर्शन करना चाहेगी।

स्कॉट स्टारिश की भविष्यवाणी से टूट सकता है धोनी का सपना
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस ने मुंबई इंडियंस के इस बार भी आईपीएल की ट्रॉफी जीतने का दावा किया है। ऐसे में महेन्द्र सिंह धोनी और चेन्नई सुपर किंग्स के फैंस को गहरा झटका लग सकता हैं। क्योंकि ज्यादातर लोग सीएसके को इस बार जीत के दावेदार मान रहे हैं। वहीं धोनी की टीम भी इस बार खूब तैयारियां कर रही हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद धोनी भी पूरी तरह आईपीएल पर ध्यान लगा रहे हैं। हो सकता अगली बार वह आईपीएल ही नहीं खेले। ऐसे में वे चाहते हैं कि इस बार किसी भी सूरत में आईपीएल ट्रॉफी चेन्नई सुपर किंग्स ही जीते।

केकेआर और सीएसके लिए बुरी खबर
न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर के मुताबिक, चौथे स्थान पर सनराइजर्स हैदराबाद, पांचवें स्थान पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और छठे स्थान पर संजू सैमसन के नेतृत्व वाली राजस्थान रॉयल्स रह सकती है। स्कॉट स्टायरिस की भविष्यवाणी में केकेआर और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए बुरी खबर है। केकेआर सातवें और चेन्नई सुपर किंग्स आठवें नंबर पर रहेगी। उन्होंने पहले चार नंबर पर मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद को रखा है।

Updated on:
02 Apr 2021 09:21 pm
Published on:
02 Apr 2021 08:23 pm
Also Read
View All