आईपीएल

IPL 2021 क्या दर्शकों की गैरमौजूदगी में खेला जाएगा? बीसीसीआई का जवाब

नौ अप्रैल को आईपीएल 14 का पहला मैच खेला जाने वाला है। दर्शकों की मौजूदगी का विकल्प खुला रखा गया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 17 Mar 2021, 11:01 PM IST
IPL 2021

नई दिल्‍ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टी 20 सीरीज के बाकी के दो मैच दर्शकों के बगैर कराने का फैसला किया गया है। अब इस फैसले से यह सवाल उठने लगे हैं कि क्या आईपीएल 2021 (IPL 2021) में दर्शकों की मौजूदगी होगी। आईपीएल का पहला मैच होने में ज्‍यादा वक्‍त नहीं बचा है।

नौ अप्रैल को आईपीएल 14 का पहला मैच खेला जाने वाला है। ये मैच मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच होने वाला है। इस बीच बीसीसीआई ने आईपीएल के दौरान की मौजूदगी का विकल्प खोल रखा है।

बीसीसीआई ने सात मार्च को एक आधिकारिक बयान में कहा कि शुरुआत में दर्शकों के बिना ही प्रतियोगिता का आयोजन होगा और दर्शकों को मैदान में प्रवेश देने का फैसला बाद में लिया जाएगा।

बीसीसीआई के कोषाध्यक्ष अरुण धूमल के अनुसार आईपीएल की शुरुआत में दर्शकों को एंट्री नहीं मिलने वाली है। मगर उन्होंने कहा कि बीसीसीआई ने प्रतियोगिता के बाद के चरणों के लिए दर्शकों की मौजूदगी का विकल्प खुला रखा हुआ है।

Published on: