30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IPL 2021: रतन टाटा की इस कंपनी से करार, आधिकारिक पार्टनर बनाया

IPL 2021 Highlights आईपीएल ने अपस्टॉक्स को आधिकारिक पार्टनर बनाया है। 14वें सीजन की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit Saxena

•

Updated: 16 Mar 2021, 7:20 PM IST

IPL 2021

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) की चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। 14वें सीजन की तैयारियां अपने अंतिम चरण पर पहुंच चुकी है। इस बीच मंगलवार को बीसीसीआई ने एक बड़ा ऐलान किया। आईपीएल ने अपस्टॉक्स (Upstox) को आधिकारिक पार्टनर बनाया है। यह बहुवर्ष की साझेदारी है।

आईपीएल गर्वनिंग काउंसिल के चेयरमैन बृजेश पटेल ने इसकी जानकारी देते हुए कहा कि 'दुनिया की सबसे ज्यादा देखे जाने वाली टी-20 लीग के साथ अपस्टॉक्स का करार हुआ है, जो अपने क्षेत्र में तेजी से उभरती हुई कंपनी है।

ये भी पढ़ें: IPL 2021 RCB Full Schedule: 9 अप्रैल से शुरू हो जाएगा कोहली की टीम का 'विराट' सफर

उन्होंने कहा कि हमारे करोड़ों दर्शकों और खासतौर पर आर्थिक रूप से सक्षम युवाओं को अपने पैसे निवेश करने की सही जानकारी अपस्टॉक्स से मिल रही है।

ऑनलाइन ब्रोकिंग फर्म कंपनी अपस्टॉक्स के निवेशकों में रतन टाटा, जीवीके डेविक्स और कलारी कैपिटल भी शामिल हैं। वित्तीय निवेश को आसान बनाने को लेकर इस कंपनी का निर्माण किया गया। इसका काम सभी भारतीयों को बेहद आसानी से करेंसीज, कमोडिटीज, इक्विटी, फ्यूचर्स, जैसे विकल्प प्रदान करती है।