आईपीएल

IPL 2022 : किसी अप्सरा से कम नहीं हैं आंद्रे रसेल की वाइफ, हॉटनेस देखकर हो जाएंगे दीवाने!

IPL 2022 : आईपीएल के कारण वेस्टइंडीज बल्लेबाज आंद्रे रसेल ने भारत में काफी लोकप्रियता हासिल की है। रसेल के साथ-साथ उनकी पत्‍नी जेमिस लौरा भी काफी मशहूर हैं। जेसिम लौरा एक मॉडल हैं और वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के कारण ज्‍यादा चर्चाओं में रहीं। वो अक्सर बोल्ड तस्वीरें डालती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

2 min read
Andre Russell Wife Jassym Lora

IPL 2022 : वेस्टइंडीज के धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में गेंदबाजों के छक्के छुड़ाने के लिए जाने जाते हैं। आईपीएल 2022 के 8वें मैच में कोलकाता नाइट राइइर्स ने पंजाब किंग्स को 8 विकेट से हरा दिया है। कोलकाता की जीत में आंद्रे रसेल का अहम रोल रहा जिन्होंने तूफानी पारी खेलते हुए टीम को जीत दिलाई। रसेल ने महज 31 गेंदों में नाबाद 70 रन बना दिए, जिसमें 2 चाैके तो 8 दनदनाते छक्के शामिल रहे। रसेल ने 10 में बाउंड्री के जरिए 56 रन बनाए। वहीं, उनकी पत्नी जेसिम लॉरा रसेल ने भी बेहद बोल्ड हैं।

जेसिम लौरा एक मॉडल
आंद्रे रसेल के साथ-साथ उनकी पत्‍नी जेमिस लौरा भी काफी मशहूर हैं। जेसिम लौरा एक मॉडल हैं और वो अपने सोशल मीडिया अकाउंट के कारण ज्‍यादा चर्चाओं में रहीं। वो अक्सर बोल्ड तस्वीरें डालती रहती हैं, जिसे उनके फैंस काफी पसंद करते हैं।

2016 में रचाई थी शादी
दोनों काफी समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। रसेल और जेसिम ने 2014 में सगाई की थी। जुलाई 2016 में दोनों शादी के बंधन में बंध गए। साल 2020 में जेसिम ने एक बेटी को जन्म दिया। रसेल और जेसिम की बेटी का नाम आलिया रसेल है।

यह भी पढ़े - IPL 2022 : कब-कहां किनके बीच होगा मुकाबला, डेट-टाइमिंग से लेकर वेन्यू तक जानें IPL 15 का पूरा शेड्यूल



लाजवाब है दोनों की केमिस्ट्री
रसेल और जेसिम की केमिस्ट्री बहुत लाजवाब है। दोनों एक-दूसरे पर जान छिड़कते हैं। जेसिम लोरा अक्सर आंद्रे रसेल के साथ ट्रैवल करती हैं। वो जहां क्रिकेट खेलने जाते हैं लॉरा उनके साथ होती हैं। आईपीएल के कई सीजन में वो केकेआर को चीयर करते हुए दिखीं थी।

यह भी पढ़े - IPL 2022: मैच में ऐसी हरकत करते हुए कैमरे में कैद हुआ कपल, इंटरनेट पर वायरल हुई फोटो




इन चीजों को शौक रखती हैं जेसिम
जेसिम का सपना हमेशा से विक्‍टोरिया की सीक्रेट मॉडल बनने का रहा। उन्होंने मियामी में अपनी स्कूली शिक्षा पूरी की। हालांकि, पढ़ाई में वह कुछ खास नहीं थीं, इसलिए उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई ऑनलाइन की। जेसिम को खरीदारी करना, यात्रा करना, टीवी सीरीज देखना और पार्टी करना पसंद है। वह मांसाहारी खाना पसंद करती है। उनका सबसे पसंदीदा भोजन मैक्सिकन और इतालवी है।

Published on:
04 Apr 2022 09:39 pm
Also Read
View All