
IPL 2022 RCB vs RR : आज यानी मंगलवार को आईपीएल 2022 (IPL 2022) का 13 वा मुकाबला राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर बैंगलोर (RR vs RCB) के बीच मुंबई के वानखेड़े मैदान पर खेला जाएगा। राजस्थान इस मैच से पहले 2 मैच जीत कर अंकतालिका पर शीर्ष पर मौजूद है तो वही बैंगलोर टीम भी 2 मैच में 1 जीत और 1 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में 7 वे नंबर पर मौजूद है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स जहां लगातार तीसरी जीत दर्ज कर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी तो वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर भी उनके विजयरथ को रोकने की भरपूर कोशिश करेगी। हालांकि अभी तक आरसीबी के लिए गेंदबाजी विभाग अच्छा काम कर रहा है, लेकिन बल्लेबाजी चिंता का विषय बनी हुई है। ऐसे में इस टीम के प्लेइंग इलेवन में बदलाव देखने को मिल सकता है।
यह भी पड़े - IPL 2022 : किसी अप्सरा से कम नहीं हैं आंद्रे रसेल की वाइफ, हॉटनेस देखकर हो जाएंगे दीवाने!
आरसीबी में हो सकतें है बड़े बदलाव
आरसीबी की तरफ से एक बार फिर कप्तान फाफ डु प्लेसिस पर रन बनाने की बड़ी जिम्मेदारी होगी। वही दूसरी तरह बैंगलोर के अन्य कोई बल्लेबाज फाफ का साथ देते नही दिख रहें हैं। सलामी बल्लेबाज अनुज रावत अच्छी शुरुआत नहीं दिला पा रहे हैं। गेंदबाजी में डेविड विली, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज ने अबतक बेहतरीन प्रदर्शन किया है। राजस्थान के खिलाफ मैच में भी बैंगलोर का फ़ोकस बल्लेबाजी पर होगा। साथ ही आपको बता दें कि आरसीबी के दिग्गज ऑल राउंडर ग्लेन मैक्सवेल टीम से जुड़ गए है। इसके अलावा राजस्थान के खिलाफ उनका खेलना पक्का माना जा रहा है। ऐसे में अगर यह खिलाड़ी राजस्थान के खिलाफ खेलता है तो गेंदबाजों को सतर्क रहने की जरूरत है। आरसीबी में वह शेफरन रदरफोर्ड की जगह खेल सकतें है।
मैक्सवेल के आंकड़े दे रहे हैं गवाई
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर क्यों इतना ज्यादा खतरनाक है इस बात की गवाही उनके आंकड़े और पिछले सीजन का प्रदर्शन भी दे रहा है। पिछला सीजन उनके लिए बेहद ही शानदार रहा था। उन्होंने 15 मैचों में कुल 513 रन बनाए थे, जिसमें उनका सर्वाधिक स्कोर 78 रन का था। ग्लेन मैक्सवेल आईपीएल में अब तक कुल 97 मुकाबले खेल चुके हैं और इस दौरान उनके बल्ले से अब तक कुल 2018 रन निकले हैं जिसमे 95 उनका सर्वाधिक स्कोर है। दूसरी तरफ गेंदबाजी में भी वो आरसीबी के अच्छे साबित हुए हैं। आईपीएल में अब तक मैक्सवेल ने 22 विकेट हासिल किए हैं। वही राजस्थान के साथ होने वाले मैच में आरसीबी को उनसे करिश्माई प्रदर्शन की उम्मीद होगी।
राजस्थान के खिलाफ बैंगलोर की ये हो सकती है प्लेइंग इलेवन
फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), अनुज रावत, विराट कोहली, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), ग्लेन मैक्सवेल, शाहबाज अहमद, वनिन्दु हसरंगा, डेविड विली, हर्षल पटेल, आकाश दीप और मोहम्मद सिराज।
यह भी पड़े - IPL 2022 : इस सीजन का पहला शतक मारने वाले जॉस बटलर, जाने कितनी संपति के है मालिक