scriptIPL 2022 : इस सीजन का पहला शतक मारने वाले जॉस बटलर, जाने कितनी संपति के है मालिक | IPL 2022 know the Net worth jos Buttler | Patrika News
क्रिकेट

IPL 2022 : इस सीजन का पहला शतक मारने वाले जॉस बटलर, जाने कितनी संपति के है मालिक

अभी हाल में आईपीएल 2022 का पहला शतक इंग्लिश बल्लेबाज जॉस बटलर ने जड़ा है। उन्होंने यह कारनामा 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। आइए आपको इस आर्टिकल में जॉस बटलर की संपत्ति के बारे में बताते हैं।

Apr 04, 2022 / 06:06 pm

Mohit Kumar

IPL 2022 know the Net worth jos Buttler

IPL 2022 know the Net worth jos Buttler

Net Worth of Jos Butter : इस लेख में हम आपको इंग्लिश विकेटकीपर बल्लेबाज बटलर (Jos Buttler) की कुल संपत्ति के बारे में बताने जा रहें हैं। वैसे बटलर आईपीएल में कई टीमों की ओर से खेल चुके हैं। फ़िलहाल वह आईपीएल में राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो जॉस बटलर की कुल संपति का अनुमान 10 मिलियन डॉलर का आंका जाता है। जिसमें घर, गाड़ी, चल और अचल संपत्ति शामिल हैं। आईपीएल 2022 का पहला शतक इंग्लिश बल्लेबाज जॉस बटलर ने जड़ा है। उन्होंने यह कारनामा 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। मुंबई के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए बटलर ने 68 गेंदों पर 11 चौकों और 5 सिक्स की मदद से 100 रन बनाए थे। बटलर को एक आक्रामक और विस्फोटक बल्लेबाज के रूप जाना जाता है। जो अपनी बल्लेबाज़ी से किसी भी गेंदबाजी आक्रमण को ध्वस्त कर सकते हैं।

यह भी पड़े – IPL 2022 : सीजन के शुरुआत में ही बदल सकती है ये टीम अपना कप्तान! दिख रही है अनुभव की कमी

जॉस बटलर की कुल संपत्ति

अभी हाल में आईपीएल 2022 का पहला शतक इंग्लिश बल्लेबाज जॉस बटलर ने जड़ा है। उन्होंने यह कारनामा 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के खिलाफ किया था। आइए आपको जॉस बटलर की संपत्ति के बारे में बताते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो जॉस बटलर के पास अनुमानित रूप से 10 मिलियन डॉलर की संपत्ति है। वह बीसीसीआई की इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल से ढेर सारा पैसा कमाते हैं। इसके अलावा टीवी विज्ञापन और स्पॉन्सर भी उनकी कमाई का हिस्सा है। इंग्लैंड में बटलर के पास समरसेट के टाउनटन मे लक्ज़री डिज़ाइनर हाउस है। इसके अलावा वह एक मल्टी-नेशनल रियल एस्टेट टाइकून या निवेशक भी हैं।

कारों में कम है रुचि

बटलर का पूरा नाम जोसेफ चार्ल्स बटलर है। जॉस बटलर एक ईसाई परिवार में पले-बढ़े है। टाउनटन समरसेट, इंग्लैंड में बटलर का जन्म हुआ था। जॉस दोस्तों और परिवार के अन्य सदस्यों द्वारा दिया गया उनका एक निकनेम है। बटलर ने 21 अक्टूबर 2017 को अपनी लॉन्ग-टर्म गर्लफ्रेंड लुइस बटलर से शादी की थी। उनकी एक छोटी बेटी जॉर्जिया भी है जिसका जन्म 2019 में हुआ था। अन्य क्रिकेटरों की तरह बटलर को कारों में कम ही रुचि है। लेकिम स्टेटस सिंबल के लिए उन्होंने मर्सिडीज की एक एसयूवी (SUV) ली हुई है।

यह भी पड़े – IPL 2022 : एक्सपर्ट की राय, ये टीमें खेल सकती हैं प्लेऑफ..

Home / Sports / Cricket News / IPL 2022 : इस सीजन का पहला शतक मारने वाले जॉस बटलर, जाने कितनी संपति के है मालिक

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो