scriptIPL 2022 : सीजन के शुरुआत में ही बदल सकती है ये टीम अपना कप्तान! दिख रही है अनुभव की कमी | IPL 2022 this ipl team can change his captain | Patrika News
आईपीएल

IPL 2022 : सीजन के शुरुआत में ही बदल सकती है ये टीम अपना कप्तान! दिख रही है अनुभव की कमी

IPL 2022 : आईपीएल में एक टीम ऐसी भी है जो अपना कप्तान कभी भी बदल सकती है। इस टीम का कप्तान उसके लिए मुश्किल बनता जा रहा है, साथ ही वह कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने में भी नाकामयाब रहा है।

नई दिल्लीApr 04, 2022 / 04:54 pm

Mohit Kumar

IPL Records Most fours

IPL Records Most fours

IPL 2022 के शुरू होने से पहले सभी टीमों ने अपने अपने कप्तानों के नाम पर मुहर लगा दी थी। जहां एक तरफ कुछ कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने में कामयाब रहें है तो कुछ ऐसे भी है जो अभी तक अपनी टीम को जीत भी नहीं दिला सकें। तो वही दूसरी तरफ कुछ ऐसे कप्तान भी है, जो खुद तो अच्छा प्रदर्शन नही कर रहें है, लेकिन उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। एक अच्छा कप्तान, एक टीम के अच्छे प्रदर्शन का जिम्मेदार होता है। एक कप्तान अपनी टीम को आगे से लीड करता है या यूं कहें साथ लेकर चलता है। महेंद्र सिंह धोनी और रोहित शर्मा इस बात के उदाहरण है। लेकिन इस बार एक कप्तान ऐसा भी है, जिसे कप्तानी मिलने के बाद उसके प्रदर्शन में निरंतर कमी आयी है। हालांकि कप्तानी से पहले वह ठीक ठाक प्रदर्शन कर रहा था। आशा है आप हमारा इशारा समझ गए होंगे। अगर नहीं, तो कोई बात नहीं हम आपको बताते हैं।
यह कप्तान अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम

आईपीएल 2022 में पंजाब किंग्स एक ऐसी टीम है जिसका कप्तान अच्छा प्रदर्शन नहीं कर रहा है, लेकिन टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। यही वजह है कि इस साल पंजाब किंग्स एक अलग टीम नजर आ रही है, आप पूरी टीम को देखेंगे तो एक से बढ़कर एक मैच विनर खिलाड़ी पंजाब की टीम में शामिल हैं। वहीं दूसरी तरफ पंजाब किंग्स के कप्तान मयंक अग्रवाल अच्छा प्रदर्शन करने में नाकाम रहे हैं। साथ ही पंजाब की टीम की सबसे बड़ी कमजोरी और कोई नहीं बल्कि उनके कप्तान मयंक अग्रवाल ही हैं। ऐसे में पंजाब की टीम मयंक के ऊपर एक बड़ा फ़ैसला ले सकती है।
408.jpg
टीम प्रबंधन ले सकता है बड़ा फ़ैसला

पंजाब की टीम भले ही अच्छा प्रदर्शन कर मैच जीती हो लेकिन मयंक अग्रवाल का शुरुआत के तीनों मैचों में बेहद खराब प्रदर्शन रहा है। मयंक चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ मुकाबले में सिर्फ 4 रन बनाकर आउट हो गए थे। इससे पहले भी मयंक केकेआर के खिलाफ 1 रन बनाकर ही आउट हो गए। वहीं आरसीबी के खिलाफ पहले मैच में मयंक अग्रवाल ने 32 रन बनाए थे। मयंक अग्रवाल के इतने खराब प्रदर्शन को देखते हुए पंजाब की टीम जल्द कोई बड़ा फैसला ले सकती है।
पंजाब के पास है कई विकल्प

मयंक अग्रवाल के अलावा पंजाब किंग्स में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जो टीम के लीडर बनने लायक है। पंजाब के पास कप्तानी करने के लिए पहले से शिखर धवन जैसा अनुभवी खिलाड़ी मौजूद है। अबतक के प्रदर्शन को देखकर यही लग रहा है कि मयंक को टीम से बाहर किया जा सकता है और कप्तानी किसी और खिलाड़ी को दी जा सकती है। कप्तानी की रेस में धवन के अलावा जॉनी बेयरस्टो, शाहरुख खान और लियाम लिविंग्स्टन भी उपलब्ध है।
पंजाब किंग्स

मयंक अग्रवाल (कप्तान), भानुका राजपक्षे (विकेटकीपर) शिखर धवन, अर्शदीप सिंह, कागिसो रबाडा, जॉनी बेयरस्टो, राहुल चाहर, हरप्रीत बरार, शाहरुख खान, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर) ईशान पोरेल, लियाम लिविंगस्टोन, ओडियन स्मिथ, संदीप शर्मा, राज अंगद बावा, ऋषि धवन, प्रेरक मांकड़, वैभव अरोड़ा, रितिक चटर्जी, बलतेज ढांडा, अंश पटेल, नाथन एलिस, अथर्व ताएदे और बेनी हॉवेल।

यह भी पड़े – IPL 2022 : एक्सपर्ट की राय, ये टीमें खेल सकती हैं प्लेऑफ..

Home / IPL / IPL 2022 : सीजन के शुरुआत में ही बदल सकती है ये टीम अपना कप्तान! दिख रही है अनुभव की कमी

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो