आईपीएल

IPL 2022 LSG vs PBKS : गेंदबाजों के दम पर जीता लखनऊ, पंजाब को 20 रनों से दी मात

आईपीएल में 42 वां का मुकाबला लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में हुआ। इस मैच को लखनऊ ने 20 रनों से जीत लिया है।
2 min read
• •
Updated: 29 Apr 2022, 11:39 PM IST
1137.jpg
गेंदबाजों के दम पर जीता लखनऊ, पंजाब को 20 रनों से दी मात


IPL 2022 LSG vs PBKS : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज पंजाब किंग्स (PBKS) और लखनऊ सुपरजाइंट्स (LSG) के बीच मुकाबला हुआ। आईपीएल 2022 का यह 42 वां मुकाबला एमसीए (MCA) स्टेडियम पुणे में हुआ। लखनऊ के दिए हुए 154 रनों के जबाब में पंजाब मात्र 133 रन ही बना पाई। इस लो स्कोरिंग गेम में गेंदबाजों का बोलबाला रहा।

इससे पहले मैच में पंजाब ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फ़ैसला किया, जो उनके लिए सही साबित हुआ। लखनऊ को पंजाब ने 153 रनों पर रोक दिया था। हालांकि इससे पहले लखनऊ की शुरुआत अच्छी नहीं रही फॉर्म में चल रहे कप्तान राहुल 6 रन बनाकर आउट हो गए। लखनऊ की तरफ से डिकॉक के 46 और दीपक हुड्डा के 34 रनों की बदौलत लखनऊ 8 विकेट के नुकसान पर 153 रन बनाने में कामयाब रही।

चेज करने में रही असफल

लखनऊ के दिए हुए 154 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए पंजाब की शुरुआत ठीक रही, पहले विकेट के लिए शिखर धवन और मयंक अग्रवाल ने 35 रन जोड़े।हालांकि मयंक बड़ी पारी खेलने में असफल हुए, उन्होंने 17 गेंद में 25 रन बनाए। उनके अलावा जॉनी बैस्टरो 32 और लियम लिविंगस्टोन ने 18 रनों की पारी खेली। इसके अलावा और कोई बल्लेबाज ज्यादा रन नहीं बना सका। पंजाब के 7 बल्लेबाज दहाई के अंक तक भी नहीं पहुंच सके। फलस्वरूप पंजाब ने इस मैच को 20 रनों से हार गया।

पॉइंट्स टेबल में हुआ उलटफेर

पंजाब के खिलाफ इस जीत से लखनऊ अंक तालिका में तीसरे नंबर पर पहुंच गया है। लखनऊ ने अभी तक इस सीजन में 9 मैचों में से छह जीते हैं और 3 में उसे हार मिली है। लखनऊ 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं। वहीं पंजाब अंकतालिका में सातवें नंबर पर मौजूद है, पंजाब ने अब तक कुल 9 मैचों में चार मैचों में जीत दर्ज की वहीं पांच मैचों में उसे हार का सामना करना पड़ा है।

Updated on:
29 Apr 2022, 11:39 PM IST
Published on: