आईपीएल

पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा में खरीदा आलीशान घर, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान घर खरीदा है। पृथ्वी ने जिस जगह घर खरीदा है वह मुंबई का एक पॉश इलाका है। जहां पर जमीन करोड़ों में बिकती है और घर बनाना हर किसी के बस की बात नही होती। पृथ्वी शॉ के नए आलीशान घर की कीमत जानकर आपके होश उड़ जाएंगे।

2 min read
May 05, 2022
Prithvi shaw bought new home in bandra mumbai

Prithvi Shaw New House : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में अपना जलवा बिखेर रहे और भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने मुंबई के बांद्रा में एक आलीशान घर खरीदा है। आपको बता दें दिल्ली कैपिटल्स के स्टार क्रिकेटर ने मात्र 22 साल की उम्र में ही अपना घर खरीदा है। और यह घर कुछ ऐसा वैसा नहीं है इस घर की कीमत करोड़ों में है, जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।

इकॉनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पृथ्वी शॉ का घर बांद्रा की एक पॉश सोसाइटी में 8 वीं मंजिल पर है। उनके घर का एरिया 2209 वर्ग फीट है साथ ही घर में 1,654 वर्ग फुट की टैरेस (छत) भी है। पृथ्वी शॉ को अपने नए घर के साथ तीन कारें खड़ी करने की जगह भी मिली है। आपको बता दें पृथ्वी शॉ के घर की कीमत साढ़े 10 करोड़ रुपए है।

आईपीएल में दिल्ली कैपिटल्स का हिस्सा

आपको बता दें आप आईपीएल ऑक्शन 2022 से पहले दिल्ली कैपिटल्स ने पृथ्वी शॉ को रिटेन किया था और इसके बदले उन्हें 7.50 करोड रुपए दिए थे। इसके अलावा आपको बता दें इस आईपीएल सीजन में दिल्ली की तरफ से नौ मैच में 259 रन बना चुके हैं इस दौरान उनकी औसत 28 की रही है। इसके अलावा उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं।

पृथ्वी का अंतराष्ट्रीय करियर कुछ ऐसा रहा

गौरतलब है कि पृथ्वी शॉ 2018 अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतने वाली भारतीय टीम के कप्तान थे। आपको बता दें कि उसी साल दिल्ली डेयरडेविल्स (दिल्ली कैपिटल्स) ने उन्हें 1.2 करोड़ रुपए में खरीदा था। इसके अलावा वह आईपीएल में लगातार दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से खेल रहे हैं और घरेलू क्रिकेट में मुंबई का प्रतिनिधित्व करते हैं। वही उनके अंतरराष्ट्रीय कैरियर कैरियर की बात की जाए तो पृथ्वी शॉ ने अभी तक पांच टेस्ट और 6 वनडे मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने क्रमश 339 और 189 रन बनाए हैं जबकि एक टी-20 मैच में वह खाता भी नहीं खोल पाए थे

यह भी पढ़े - IPL 2022 RCB VS CSK : चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका, बेंगलुरु ने चेन्नई को 13 रनों से दी मात

Updated on:
05 May 2022 12:26 pm
Published on:
05 May 2022 12:25 pm
Also Read
View All