
चेन्नई की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को करारा झटका
IPL 2022 RCB VS CSK Match 49 : इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) का 49 वां मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एमसीए (MCA) स्टेडियम पुणे में हुआ। मैच में बेंगलुरु में चेन्नई के खिलाफ 13 रनों से जीत दर्ज की और अपनी प्लेऑफ की उम्मीदों को भी जीवित रखा। बेंगलुरु ने यह मैच अपने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन की बदौलत जीता।
इससे पहले इस मैच में चेन्नई ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया और पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 8 विकेट के नुकसान पर निर्धारित 20 ओवरों में 173 रन बनाए। जवाब में चेन्नई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 160 रन ही बना पाई। और चेन्नई ने इस मैच को 13 रनों से गंवा दिया। चेन्नई की इस हार के बाद अब टीम की प्लेऑफ में पहुंचने की राह बहुत मुश्किल हो गई है।
लोमरोर और कार्तिक की शानदार पारी
पहले बल्लेबाजी करने उतरी बेंगलुरु की शुरुआत ठीक रही फाफ डू प्लेसिस और विराट कोहली ने पहले विकेट के लिए 62 रन जोड़े। विराट कोहली ने 30 और फाफ डु प्लेसिस ने 38 रन बनाए, मैक्सवेल आज के मैच में बल्ले से तो नहीं लेकिन गेंदबाजी से कमाल का प्रदर्शन किया उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 22 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट लिए। मैक्सवेल ने रॉबिन उथप्पा और अंबाती रायडू को आउट कर मैच में बेंगलुरु की बढ़त बना दी।
एक समय बेंगलुरु की पारी के 10 ओवर में 80 रनों पर 3 विकेट गिर गए थे लेकिन इसके बाद महिपाल लोमरर ने तेजी से रन बनाते हुए, 27 गेंदों में 42 रनों की तेज पारी खेली और अंत में दिनेश कार्तिक के 26 रनों की पारी की बदौलत बेंगलूर एक अच्छा टोटल चेन्नई को देने में सफल रही। जवाब में चेन्नई टीम निर्धारित 20 ओवरों में 160 रन ही बना पाई। चेन्नई की तरफ से डेवोन कॉन्वे ने सर्वाधिक 56 रन बनाए। इसके अलावा ऋतुराज गायकवाड 28 और मोइन अली ने 34 रनों की पारी खेली।
गेंदबाजों के दम पर जीता बैंगलोर
173 रनों को बचाने उतरी बेंगलुरु की गेंदबाजी की शुरुआत ठीक नहीं रही, पहले विकेट के लिए ऋतुराज गायकवाड और डेवोन कॉन्वे ने 54 रन जोड़े। लेकिन इसके बाद बेंगलुरु के गेंदबाजों ने अच्छी वापसी करते हुए लगातार अंतराल पर विकेट झटके और चेन्नई के बल्लेबाजों को दबाव में बनाए रखा और अंत में चेन्नई की टीम मात्र 160 रन ही बना पाई। बेंगलुरु की तरफ से हर्षल पटेल ने 3 और ग्लेन मैक्सवेल ने दो विकेट लिए। इसके अलावा वानिंदू हसारंगा, जोश हेजलवुड और शाहबाज अहमद को एक-एक विकेट मिला।
बेंगलुरु की प्लेऑफ उम्मीदें अभी जीवित
चेन्नई के खिलाफ इस जीत के साथ आरसीबी अंकतालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गई है। आरसीबी ने अभी तक 11 मैचों में से 6 मैच जीते हैं जबकि 5 में उसे हार का सामना करना पड़ा है। आरसीबी के 11 मैचों में 12 अंक हैं और उसकी प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद अभी भी जीवित हैं। वही सीएसके के लिए प्लेऑफ की राह बहुत मुश्किल नजर आ रही है। चेन्नई ने अभी तक 10 मैचों में तीन में जीत दर्ज की है जबकि उसे 7 मैचों में हार का सामना करना पड़ा हैं।
यह भी पढ़े - 4 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने दूसरे धर्म की लड़कियों के साथ शादी कर सभी को चौंकाया
Updated on:
5 May 2022, 7:45 AM IST
Published on:
4 May 2022, 11:27 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.