आईपीएल

उमरान मलिक की खतरनाक यॉर्कर को देखकर डग आउट में खुशी से उछल पड़े डेल स्टेन, ट्विटर पर प्रतिक्रियाएं

युवा गेंदबाज उमरान मलिक ने श्रेयष अय्यर को बीते मैच में बोल्ड आउट किया था। देखें डेल स्टेन का जबरदस्त रिएक्शन।

less than 1 minute read
Apr 16, 2022
उमरान मालिक श्रेयष को आउट करते हुए

IPL 2022 Match 25 SRH vs KKR : आईपीएल 2022 का 25 वां मैच कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में हुआ। इस मैच को सनराइजर्स हैदराबाद ने 7 विकेट से अपने नाम किया। इस मैच में हैदराबाद की गेंदबाजी के दौरान एक पल ऐसा आया जब युवा तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने कोलकाता के कप्तान श्रेयस अय्यर को बोल्ड आउट कर दिया। इसके बाद ट्विटर पर हैदराबाद के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन की प्रति जबरदस्त प्रतिक्रिया सामने आ रही हैं। इस वीडियो को क्रिकेट प्रेमी तेजी से शेयर कर रहे हैं।

मैच का हाल बताए तो नीतीश राणा 54 और आंद्रे रसेल के 49 रनों की बदौलत कोलकाता के दिए हुए 176 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी हैदराबाद ने आठ विकेट खोकर इसे आसानी से हासिल कर लिया। पहले गेंदबाजी में हैदराबाद ने जौहर दिखाए, तो बल्लेबाज राहुल त्रिपाठी और एडन मार्करम ने बल्लेबाजी में कमाल कर दिया। राहुल त्रिपाठी और एडन मार्क्रम ने अपनी टीम को शानदार जीत दिला दी, दोनों के बीच 94 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी हुई। राहुल त्रिपाठी ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंदों में चार चौके और छह सिक्स की मदद से 71 रन बनाए। वही दूसरी तरफ मार्करम नॉट आउट रहे। उन्होंने 68 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली।


देखें डेल स्टेन की प्रतिक्रिया

जैसे ही उमरान मालिक ने कोलकाता के कप्तान श्रेयष अय्यर को आउट किया तो, हैदराबाद के गेंदबाजी कोच डेल स्टेन खुशी से खड़े हुए और मुरलीधरन के पास जा पहुंचे। इस वीडियो को लोग तेजी से शेयर कर रहें है

Published on:
16 Apr 2022 02:16 pm
Also Read
View All