आईपीएल

MI vs KKR Pitch Report: रविवार को वानखेड़े में भिड़ेगी मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइटराइडर्स, जानिए कैसा रहेगा पिच का मिजाज

MI vs KKR IPL 2026: रविवार को वानखेड़े स्टेडियम में आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइटराइडर्स (कोलकाता नाइट राइडर्स) की टीमें आमने-सामने होंगी। वानखेड़े की पिच बल्लेबाजों की पसंदीदा है, जहां तेज गेंदबाजों को शुरुआती ओवरों में मदद मिलती है। वानखेड़े में मुंबई इंडियन्स का रिकॉर्ड शानदार है।

2 min read
Mar 28, 2026
आईपीएल 2024 में रविवार को मुंबई इंडियन्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच मुकाबला (फोटो: IANS)

MI vs KKR IPL 2026: आईपीएल 2026 के दूसरे मुकाबले में रविवार, 29 मार्च को मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियन्स (Mumbai Indians) और कोलकाता नाइटराइडर्स (Kolkata Knight Riders) की टक्कर होगी। मैच शाम 7:30 बजे शुरू होगा।

हार्दिक पंड्या (Hardik Pandya) की अगुवाई में मुंबई ने पिछले सीजन में चौथे स्थान पर रहते हुए दूसरे एलिमिनेटर तक का सफर तय किया था, जहां उन्हें पंजाब किंग्स के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। वहीं कोलकाता की टीम, जो 2024 की डिफेंडिंग चैंपियन थी, 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए आठवें स्थान पर रही और केवल 12 अंक जुटा पाई। दोनों टीमों का इस सीजमन का यह पहला मुकाबला होगा।

ये भी पढ़ें

RCB vs SRH Pitch Report: चिन्नास्वामी के छोटे मैदान पर जमकर बरसेंगे चौके छक्के, या स्पिनरों को मिलेगी मदद? पढ़ें बेंगलूरु की पिच का हाल

बल्लेबाजों के लिए जन्नत है वानखेड़े, पेसर्स को भी शुरुआती मदद

वानखेड़े स्टेडियम की पिच हमेशा से बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए कुछ न कुछ लेकर आती है। यह कईं सालों से एक बैटिंग फ्रैंडली विकेट है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छे तरीके से आती है और छोटी बाउंड्री के कारण बल्लेबाज खुलकर शॉट खेल सकते हैं। स्क्वायर बाउंड्री 64 से 69 मीटर के बीच है जबकि सीधी बाउंड्री 76-85 मीटर के बीच रहती है।

हालांकि, गेंदबाजों को नई गेंद से थोड़ी मदद मिलती है और मैदान समुद्र के नजदीक होने के कारण तेज हवा पेसर्स को नई गेंद से अच्छा स्विंग दिला सकती है। स्पिनरों को इस पिच पर खास टर्न नहीं मिलती, इसलिए उन्हें लाइन-लैंथ और अनुशासन पर ही निर्भर रहना होगा।

वानखेड़े में पहली पारी का औसत स्कोर करीब 180 रन रहा है, हालांकि कई मौकों पर टीमें 200 का आंकड़ा भी पार कर चुकी हैं। ओस का हल्का-फुल्का असर आमतौर पर दूसरी पारी के 14वें-15वें ओवर से शुरू होता है, जिससे गेंदबाजों के लिए डेथ ओवरों में गेंदबाजी करना कभी-कभी चुनौती भरा हो सकता है। इसलिए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद कर सकती है।

मौसम सामान्य, खेल में कोई खलल नहीं

मुंबई में इस मुकाबले के दौरान मौसम गर्म रहेगा, तापमान 25 से 30 डिग्री के बीच रहने की उम्मीद है। आसमान साफ रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। मुंबई में 29 मार्च को गर्म, ह्यूमिड, मगर साफ मौसम रहेगा और पूरे 40 ओवर का खेल होना लगभग तय है।

मुंबई का गढ़ है वानखेड़े, कोलकाता की राह मुश्किल

मुंबई इंडियन्स आईपीएल इतिहास में किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने वाली टीम है, वानखेड़े स्टेडियम पर उनकी 57 जीतें इस बात की गवाह हैं। 89 मैचों में 55 जीतों के साथ मुंबई इंडियन्स ने वानखेड़े पर जीत का आंकड़ा करीब 61.8% है।

दूसरी तरफ, कोलकाता के लिए वानखेड़े हमेशा से एक कठिन मैदान रहा है। 2024 में नाइट राइडर्स ने यहां 12 साल बाद मुंबई को हराया था। कोलकाता की वानखेड़े पर जीत उंगलियों पर गिनी जा सकती हैं, 2008 और 2024 के बीच 16 साल के लंबे समय में टीम यहां केवल एक बार जीत पाई थी। ऐसे में रविवार के मुकाबले में मुंबई की टीम के पास होम ग्राउंड एजवांटेज होगा, लेकिन कोलकाता के पास सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती जैसे मिस्ट्री प्लेयर्स हैं जो किसी भी मैदान पर खेल पलट सकते हैं।​​​​​​​​​​​​​​​​

Also Read
View All

अगली खबर