पिछले दिनों ही धोनी ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। वहीं कुछ दिनों पहले धोनी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने घोड़े के साथ फार्महाउस में रेस लगाते नजर आ रहे थे।
इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2021) स्थगित होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। हालांकि इस दौरान वह खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। धोनी ने आईपीएल 2021 के बचे हुए मैचों के आयोजन से पहले अपना वजन घटा लिया है। अब वह नई तस्वीरों में स्लिम नजर आ रहे हैं। धोनी का यह स्लिम अवतार सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पिछले दिनों ही धोनी ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। वहीं कुछ दिनों पहले धोनी का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें वह अपने घोड़े के साथ फार्महाउस में रेस लगाते नजर आ रहे थे।
मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए धोनी
फिटनेस के मामले में धोनी युवा क्रिकेटर्स से कम नहीं हैं। धोनी की फुर्ती उनकी विकेटकीपिंग में भी नजर आती है। धोनी विकेटों के बीच तेज दौड़ लगाने वाले फुर्तीले विकेटकीपर रहे हैं। हाल ही धोनी को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। वह सिंगर राहुल वैद्य की शादी में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे थे। एयरपोर्ट पर धोनी स्लिम और फिट लुक में नजर आए।
दाढ़ी—मूंछ में धोनी
7 जुलाई को महेन्द्र सिंह धोनी ने अपना 40वां बर्थडे मनाया। उन्होंने अपना बर्थडे रांची स्थित फार्महाउस पर दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। धोनी परिवार के साथ शिमला घूमने भी गए थे। इस दौरान धोनी का दाढ़ी—मूंछ वाला नया लुक भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। धोनी का यह लुक फैंस को काफी पसंद आया था।
17 सितंबर से शुरू होगा IPL
वहीं आईपीएल 2021 की बात करें तो कोरोना की वजह से आईपीएल के मौजूदा सीजन को बीसीसीआई ने 4 मई को स्थगित कर था। अब इस टूर्नामेंट के 31 मैच खेले जाने शेष हैं। आईपीएल 2021 को अब सितंबर में दोबारा शुरू किया जाएगा। इसके बचे हुए मैच यूएई में खेले जाएंगे। रिपोर्ट के अनुसार, IPL 2021 के बाकी बचे हुए मैच 17 सितंबर से शुरू होने वाले हैं। वहीं इसका फाइनल मुकाबला 15 अक्टूबर को खेला जाएगा।