इंग्लैंड के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन ने ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न के 28 साल पुराने ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी‘ के इतिहास को दोहराया। सोशल मीडिया वायरल हुए वॉर्न और पार्किंसन के वीडियो....
नई दिल्ली। इंग्लैंड के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेल चुके 24 साल के लेग स्पिनर मैट पार्किंसन (Matt Parkinson) ने 28 साल बाद ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी शेन वॉर्न (Shane Warne) के ‘बॉल ऑफ सेंचुरी‘ के इतिहास को दोहराया है। भले ही शेन वॉर्न अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद लंबे से क्रिकेट से दूर हैं, लेकिन उनकी ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी‘ (Ball Of The Century) की आज भी चर्चा होती है। वॉर्न ये यह गेंद 28 साल पहले ओल्ड ट्रैफर्ड में एशेज सीरीज के टेस्ट मैच में इंग्लैंड के बल्लेबाज माइक गैटिंग (Mike Gatting) को फेंकी थी। जिसे क्रिकेट के इतिहास की ‘बॉल ऑफ सेंचुरी‘ गेंद करार दिया गया था। किसी ने सोचा नहीं था कि वॉर्न के बाद कोई गेंदबाज फिर ऐसी कोई गेंद फेंक पाएगा। लेकिन मैट पार्किंसन ने लैंकशर की ओर से खेलते हुए नॉर्थथैमपटनशर के एडम रॉसिंगटन (Adam Rossington) को वॉर्न जैसी गेंद के जरिए बोल्ड कर 28 साल पुराने इतिहास को दोहरा दिया है। पार्किंसन ने जिस गेंद पर रॉसिंग्टन को बोल्ड किया है वो वॉर्न की ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी‘ से बिल्कुल मेल खाती है।
ऐसे बदला गेंद ने कोण
पार्किंसन ने जिस गेंद पर रॉसिंग्टन को आउट किया। वो गेंद लेग स्टम्प के बाहर गिरकर ऑफ स्टम्प ले उड़ी। गेंद इतनी ज्यादा टर्न हुई कि बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को कुछ समय तक विश्वास ही नहीं हुआ कि आखिरकार क्या हो गया। इसके बाद से पार्किंसन की तुलना शेन वॉर्न हो रही है। वहीं सोशल मीडिया पर पार्किंसन और शेन वॉर्न की तुलना में वीडियो वायरल हो रहे हैं।
1993 में वॉर्न ने किया था ये चमत्कार
वॉर्न ने एशेज टेस्ट के पहले ओवर में ‘बॉल ऑफ द सेंचुरी फेंकी थी। यह वर्ष 1993 की बात है जब इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज चल रही थी। इस सीरीज में ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 289 रनों के स्कोर पर ऑल आउट हो गई थी। जवाब में इंग्लैंड के ओपनर्स ने पहले विकेट के लिए 71 रन जोड़े। इसी स्कोर पर आर्थटन आउट हो गए। उनके बाद बैटिंग करने आए माइक गैटिंग और शेन वॉर्न गेंदबाजी कर रहे थे। वॉर्न ने फ्लाइटेड गेंद फेंकी जो लेग स्टम्प के बाहर गिरी और ऑफ स्टम्प ले उड़ी। इसी के साथ क्रिकेट इतिहास में एक नया अध्याय लिखा गया।
वॉर्न की गेंद पर गैटिंग बने इतिहास का हिस्सा
गैटिंग कुछ देर के लिए वहीं खड़े रह गए। वॉर्न को भी समझ नहीं आया कि क्या हुआ। लेकिन तब तक वॉर्न इतिहास रच चुके थे। खुद गैटिंग (Mike Gatting) ने भी बाद में कहा था कि यह गेंद ठीक-ठाक लग रही थी और उन्होंने सोचा था कि वह स्वीप शॉट लगाएंगे। लेकिन हुआ कुछ और एक नया इतिहास रचा गया। वॉर्न की इस गेंद के साथ ही गैंटिंग भी इतिहास का हिस्सा बन गए।
आइए जानें— IPL 2021 Full Schedule and Fixtures
यह भी जानें— IPL 2021 Most Runs By A Batsman Orange Cap