आईपीएल

मुंबई इंडियंस के साथ टैलेंट स्काउट के तौर पर जुड़े विनय कुमार

विनय गत विजेता मुंबई के टैलेंट स्काउट डिविजन में जुड़ने वाले नए खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पार्थिव पटेल भी टैलेंट स्काउट में शामिल हैं।

2 min read
Jul 29, 2021
mumbai_indians_1.jpg

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व तेज गेंदबाज विनय कुमार (Former Indian Player) आईपीएल की टीम मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के साथ गुरुवार को टैलेंट स्काउट के रूप में जुड़े हैं। विनय गत विजेता मुंबई के टैलेंट स्काउट डिविजन में जुड़ने वाले नए खिलाड़ी हैं। उनसे पहले पार्थिव पटेल भी टैलेंट स्काउट में शामिल हैं। विनय ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट के 139 मैचों में 504 विकेट लिए हैं। उन्होंने कर्नाटक को अपनी कप्तानी में दो बार रणजी ट्रॉफी का खिताब और 2013-14 तथा 2014-15 सीजन में विजय हजारे का खिताब दिलाया था। विनय ने भारत के लिए एक टेस्ट, 31 वनडे और नौ टी20 मैच खेले हैं। विनय ने इस साल फरवरी में क्रिकेट से संन्यास लिया था।

मुंबई से दोबारा जुड़ना सम्मान की बात
विनय ने कहा, मैं मुंबई के साथ दोबारा जुड़ने पर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। मुंबई इंडियंस खेल के हर पहलू में उत्कृष्टता के लिए प्रयासरत है और स्काउटिंग प्रतिभा निस्संदेह उनकी प्रमुख ताकत है।

'अहम भूमिका निभाएंगे विनय कुमार'
मुुंबई इंडियंस टीम के मालिक आकाश अंबानी ने कहा कि मुझे खुशी है विनय हमारे टैलेंट स्काउट प्रोग्राम में शामिल हुए हैं। मुंबई इंडियंस युवाओं के पोषण में प्रतिभा और विश्वास की खोज के मजबूत बुनियादी सिद्धांतों पर स्थापित है। मुझे विश्वास है कि विनय हमारी विचारधारा और ताकत तलाशने में अहम भूमिका निभाएंगे।

मुंबई इंडियंस ने टीम इंडिया को दिए हैं कई खिलाड़ी
उल्लेखनीय है कि मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले कई खिलाड़ी अब टीम इंडिया के लिए खेल रहे हैं। उनमें पांड्या ब्रदर्स, जसप्रीत बुमराह, राहुल चाहर आदि नाम हैं जिन्होंने आईपीएल में मुंबई इंडियंस से खेलने के बाद राष्ट्रीय टीम में भी जगह बनाई।

Published on:
29 Jul 2021 11:36 pm