scriptindia vs sri lanka 3rd t20i : श्रीलंका ने तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती | india vs sri lanka 3rd t20i live cricket score updates India win toss | Patrika News

india vs sri lanka 3rd t20i : श्रीलंका ने तीसरे टी20 मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हराया, सीरीज 2-1 से जीती

locationनई दिल्लीPublished: Jul 29, 2021 11:40:10 pm

भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में तीसरा टी20 मुकाबला खेला जा रहा है। टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है।
 

india_vs_sri_lanka-4.jpg

श्रीलंका ने 3 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी मुकाबले में भारत को 7 विकेट से हराकर सीरीज 2-1 से सीरीज अपने नाम कर ली। श्रीलंका की ओर से धनंजया डी सिल्वा ने सबसे अधिक 23 रनों की पारी खेली। उनके अलावा मिनोद भानुका ने 18 रन और वाणिदु हसरंगा ने श्रीलंका की जीत में 14 रनों योगदान दिया। भारत की और से राहुल चाहर ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 15 देकर 3 विकेट चटकाए।

14वां ओवर—संदीप वॉरियर ओवर लेकर आए। पहली बॉर पर डी सिल्वा ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 11 रन। 14 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 77 रन।

13वां ओवर—वाणिदु हसरंगा बल्लेबाजी करने आए। कुलदीप यादव ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 7 रन। 13 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 63 रन।

12वां ओवर—राहुल चाहर ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल धनंजया ने लगाया चौका। ओवर की लास्ट बॉल पर सादीर समरविक्रमा 6 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। 12 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 56 रन।

11वां ओवर—कुलदीप यादव ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 6 रन। 11 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 48 रन।

10वां ओवर—राहुल चाहर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 5 रन। 10 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 42 रन।

9वां ओवर—धनंजया डी सिल्वा बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने सिर्फ 2 रन। 9 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 37 रन।

8वां ओवर—राहुल चाहर ओवर लेकर आए। ओवर की लास्ट बॉल पर मिनोद भानुका को 18 के निजी स्कोर पर आउट किया। इस ओवर में बने सिर्फ 2 रन। 8 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 35 रन।

7वां ओवर—संदीप वॉरियर ओवर लेकर आए। मिनोद भानुका ने तीसरी बॉल पर चौका लगाया। इस ओवर में बने 10 रन। 7 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 33 रन।

छठा ओवर—राहुल चहर गेंदबाजी करने आए। ओवर की पांचवीं गेद पर अविष्का फर्नांडो 12 रन के निजी स्कोर पर आउट किया। सदीरा समरविक्रमा बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बना सिर्फ एक रन। 6 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 23 रन।

पांचवां ओवर—संदीप वॉरियर ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 2 रन। 5 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 22 रन।

चौथा ओवर—वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर अविष्का फर्नांडो ने लगाया चौका। इस ओवर में बने 8 रन। 4 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 20 रन।

तीसरा ओवर—भुवनेश्वर कुमार ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 7 रन। 3 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 12 रन।

दूसरा ओवर—वरुण चक्रवर्ती ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 2 रन। 2 ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 5 रन।

पहला ओवर—भुवनेश्वर कुमार ओवर लेकर आए। श्रीलंका की ओर से अविष्का फर्नांडो और मिनोद भानुका ओपनिंग करने उतरे। इस ओवर में बने 3 रन। एक ओवर की समाप्ति पर श्रीलंका का स्कोर 3 रन।

3 टी20 मैचों की सीरीज के आखिरी और अंतिम मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 81 रन बनाए। श्रीलंका को यह सीरीज जीतने के लिए 82 रनों की जरूरत है। भारत की और स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव सबसे ज्यादा 23 रनों की पारी खेलने वाले बल्लेबाज रहे। उनके अलावा भुवनेश्वर कुमार ने 16 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। श्रीलंका की ओर से वाणिदु हसरंगा ने अपने 4 ओवर के स्पेल में 9 रन देकर 4 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए।

19वां ओवर—दसुन शनाका ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 9 रन। 19 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 75 रन।

18वां ओवर—दुशमंथा चमीरा ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 3 रन। 18 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 66 रन।

17वां ओवर—वाणिदु हसरंगा ओवर लेकर आए। चौथी बॉल पर वरुण चक्रवर्ती 0 रन पर आउट होकर पेवेलियन लौट गए। हसरंगा ने 9 रन देकर चटकाए 4 विकेट। चेतन सकारिया बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बना एक रन। 17 ओवर की समाप्ति पर 8 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 63 रन।

16वां ओवर—दसुन शनाका ओवर लेकर आए। दूसरी बॉल पर राहुल चाहर ने लगाया चौका। इस ओवर में 7 बने और एक विकेट गिरा। राहुल चाहर 5 रन बनाकर आउट हुए। 16 ओवर की समाप्ति पर 7 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 62 रन।

15वां ओवर—वाणिदु हसरंगा ओवर लेकर आए। ओवर की पांचवीं बॉल पर भुवनेश्वर कुमार 16 रन बनाकर आउट हुए। राहुल चाहर बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने 2 रन। 15 ओवर की समाप्ति पर 6 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 55 रन।

14वां ओवर—अकिला धनंजय ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने 5 रन। 14 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 53 रन।

13वां ओवर—चमिका करुणारत्ने ओवर लेकर आए। इस ओवर में 5 रन बने। 13 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 48 रन।

12वां ओवर—अकिला धनंजय ओवर लेकर आए। इस ओवर में बना सिर्फ 1 रन। 12 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 43 रन।

11वां ओवर—दसुन शनाका ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 3 रन। 11 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 42 रन।

10वां ओवर—अकिला धनंजया ओवर लेकर आए। इस ओवर में आए केवल 3 रन। 10 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 39 रन।

9वां ओवर—दसुन शनाका ओवर लेकर आए। ओवर की लास्ट बॉल पर नीतीश राणा 6 रन बनाकर आउट हुए। इस ओवर में एक रन बना और एक विकेट गिरा। 9 ओवर की समाप्ति पर 5 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 36 रन।

8वां ओवर—अकिला धनंजया ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 2 रन। 8 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 35 रन।

7वां ओवर—वारिंदु हसरंगा ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 4 रन। 7 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 33 रन।

छठा ओवर—रमेश मेंडिस ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने केवल 4 रन। 6 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 29 रन।

पांचवां ओवर—संजू सैमसन बल्लेबाजी करने आए। वानिंदु हसरंगा ओवर लेकर आए। ओवर की चौथी बॉल पर संजू सैमसन को 0 रन आउट किया। सैमसन के आउट होने के बाद नीतीश राणा बल्लेबाजी करने आए। ओवर की दूसरी बॉल पर गायकवाड़ 14 रन के निजी स्कोर पर आउट हो गए। भुवनेश्वर कुमार बल्लेबाजी करने आए। इस तरह से टीम इंडिया के 25 रन चार विकेट गिर गए। 5वें ओवर में 2 रन बने और 2 विकेट गिरे। 5 ओवर की समाप्ति पर 4 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 25 रन।

चौथा ओवर—रमेश मेंडिस ओवर लेकर आए। तीसरी बॉल पर गायकवाड़ ने लगाया चौका। ओवर की लास्ट बॉल पर देवदत्त पडिक्कल 9 रन के निजी स्कोर पर आउट हुए। इस ओवर में बने 9 रन। 4 ओवर की समाप्ति पर 2 विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 23 रन।

तीसरा ओवर—दुशमंथा चमीरा ओवर लेकर आए। इस ओवर में बने सिर्फ 2 रन। 3 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 14 रन।

दूसरा ओवर—चमिका करुणारत्ने गेंदबाजी लेकर आए। दूसरी बॉल पर देवदत्त पडिक्कल ने लगाया शानदार चौका। इस ओवर में बने 8 रन। 2 ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 12 रन।

पहला ओवर—शिखर धवन और ऋतुराज टीम इंडिया की और से ओपनिंग करने उतरे। श्रीलंका की तरफ से दुशमंथा चमीरा गेंदबाजी लेकर आए। गायकवाड़ ने दूसरी ही बॉल पर शानदार चौका लगाया। शिखर धवन पहली पर बॉल पर आउट हो गए। देवदत्त पडिक्कल बल्लेबाजी करने आए। इस ओवर में बने केवल 4 रन। एक ओवर की समाप्ति पर एक विकेट के नुकसान पर भारत का स्कोर 4 रन।

भारत और श्रीलंका (India vs Sri Lanka) के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज का आखिरी और अंतिम मुकाबला कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है। श्रीलंका इस मैच गेंदबाजी करने उतरेगी। इस मैच टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया है संदीप वॉरियर के रूप में। उन्हें नवदीप सैनी की जगह मौका दिया गया है।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs SL 2nd T20I : श्रीलंका ने भारत को दूसरे वनडे में 4 विकेट से हराया

संदीप वॉरियर ने किया डेब्यू
नवदीप सैनी दूसरे टी20 मुकाबले में फील्डिंग के दौरान कंघे में चोट लगवा बैठे थे। ऐसे में तीसरे टी20 मुकाबले में युवा खिलाड़ी संदीप वॉरियर अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू कर रहे हैं। उनके प्रदर्शन पर सबकी नजरें रहेंगी।

यह खबर भी पढ़ें:—IND vs SL 3rd T20I: भारत-श्रीलंका के बीच तीसरे टी20 मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन
शिखर धवन(कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, संजू सैमसन (विकेटकीपर), नीतीश राणा, देवदत्त पडिक्कल, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर, वरुण चक्रवर्ती, चेतन सकारिया, संदीप वॉरियर और कुलदीप यादव।

loksabha entry point

ट्रेंडिंग वीडियो