आईपीएल

IPL 2021 : पंत ने उर्वशी को किया ब्लॉक, अब तिलमिलाई एक्ट्रेस ने सरेआम दिया ऐसा जवाब

बॉलीवुड एक्ट्र्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का नाम क्रिकेटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) से जुड़ चुका हैं। हाल एक्ट्रेस ने एक फैंस के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि वह किसी क्रिकेटर को नहीं जानती....!    
3 min read
• •
Updated: 1 Apr 2021, 10:09 PM IST
rishbha_pant-12300.png

नई दिल्ली। आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के नर्वनिर्वाचित कप्तान ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) के साथ लिंकअप होने की खबरें सालभर पहले सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थी। अब बॉलीवुड की बोल्ड ब्यूटी उर्वशी ने कहा कि वह किसी क्रिकेटर को नहीं जानती है। यह बात उन्होंने हाल ही इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ एक प्रश्न-उत्तर सेंशन के दौरान कही। दरअसल, एक फैन ने उनसे पूछा था कि आपका पसंदीदा क्रिकेटर कौन है। फैन के सवाल का जवाब देते हुए उर्वशी ने कहा कि वह किक्रेट से नहीं है औैर ना ही बहुत ज्यादा क्रिकेट देखती हैं।

सचिन और कोहली की करती हैं इज्जत
अभिनेत्री उर्वशी ने आगे कहा, 'मैं किसी क्रिकेटर को नहीं जानती हूं पर दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और वर्तमान टीम इंडिया कैप्टन विराट कोहली की बहुत इज्जत करती हूं।' फेवरेट क्रिकेटर बताने के जवाब में भी उर्वशी ने यही जवाब दिया। ऋषभ पंत फिलहाल ईशा नेगी के साथ रिलेशनशिप में हैं। ईशा देहरादून की रहने वाली हैं और वह एक इंटीरियर डिजाइनर हैं। ईशा नेगी इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं।

पंत और उर्वशी की लिंकअप की खबरें वायरल
जैसे ही उर्वशी ने किसी भी क्रिकेटर को ना जानने से इनकार किया तो सोशल मीडिया पर उनकी ऋषभ पंत से लिंकअप की खबरें जंगल में आग की तरह वायरल होने लगी। खबर है कि टीम इंडिया धांसू बल्लेबाज और विकेटकीपर पंत ने पिछली साल उर्वशी को व्हाट्सअप पर ब्लॉक कर दिया था। पंत के उर्वशी को ब्लॉक करने की खबरें पिछले साल जनवरी में खूब वायरल हो गई थी। खबरों के अनुसार क्रिकेटर ने उर्वशी को इसलिए ब्लॉक कर दिया था क्योंकि वह उनके साथ आगे कोई बातचीत नहीं बढ़ाना चाहते थे। इसके पंत टीम इंंडिया में चमके गए और हाल ही उन्हें आईपीएल 2021 में दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान बनाया गया है।

अय्यर की अनुपस्थिति में बने डीसी के कप्तान
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में चोटिल हो गए थे। उन्हें कंधे में गंभीर चोट आई थी, जिसके चलते उन्हें पूरे आईपीएल से बाहर होना पड़ा है। ऐसे में पंत को उनकी जगह डीसी की कप्तानी सौंपी गई है।

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर पंत भारतीय टीम की ओर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे थे और इंग्लैंड के खिलाफ भी उन्होंने धुंआधार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया था। इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में पंत ने 270 रन, दो वनडे मैचों में 155 रन और टी20 में 105 रनों का योगदान दिया था।

Published on: