
Coins found during road excavation- मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में सड़क निर्माण के लिए खुदाई (Road Excavation) के दौरान जमीन के नीच कुछ ऐसा मिला की सारे मजदूर हैरान रह गए। देखते-देखते यह खबर आग की तरह पूरे इलाके में फैल गई और खुदाई स्थल बड़ी संख्या में लोग पहुंचने लगे। भीड़ बढ़ता देख पुलिस को बुलाना पड़ा। खुदाई के दौरान मिली चीज़ की सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग (ASI) को इसकी जानकारी दी।
दरअसल, इटारसी के केसला क्षेत्र में सड़क खुदाई के दौरान मिले प्राचीन सिक्के मिलने से क्षेत्र में कौतूहल और चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। क्षेत्र में सड़क खुदाई कार्य के दौरान बड़ी मात्रा में ब्रिटिश काल के बेशकीमती सिक्के (British era coins) मिलने की खबर से हड़कंप मच गया है। यह सिक्के करीब 80-100 साल पुराने बताए जा रहे है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर पुलिस के हाथ अब तक केवल तीन ही सिक्के लगे हैं, जिनमें से एक वर्ष 1907 और दो वर्ष 1940 के बताए जा रहे हैं।
सिक्के मिलने की खबर पूरे क्षेत्र मने इस तरह फैली मानो जंगल में आग। खबर धीरे-धीरे अफवाह में बदलने लगी। क्षेत्र में पूरे दिन यह चर्चा होती रही कि करीब दो दर्जन लोगों को लगभग 100 से 150 प्राचीन सिक्के मिले हैं। माना जा रहा है कि सिक्के अत्यंत पुराने और बहुमूल्य होने के कारण, जिन्हें ये मिले हैं वे सामने आने से कतरा रहे हैं। स्थानीय नागरिक विनोद तिवारी ने बताया कि उन्हें एक सिक्का मिला था, जिसे उन्होंने पुलिस के सुपुर्द कर दिया है। जिस जगह ये सिक्के मिले हैं, वहां पहले सुधीर बाजपेयी रहा करते थे।
इस संबंध में केसला थाना प्रभारी राहुल रैकवार ने बताया कि फिलहाल पुलिस के पास तीन सिक्के मौजूद हैं, जिन्हें सोमवार को एक आधिकारिक पत्र तैयार कर एएसआई को सौंप दिया जाएगा। थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि इसमें अभी कोई आपराधिक मामला सामने नहीं आया है, जितनी जानकारी मिली है उसके आधार पर प्रक्रिया की जा रही है। बहरहाल, खुदाई में वास्तव में कितने सिक्के निकले हैं, यह विस्तृत जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
क्षेत्र में खुदाई के दौरान मिले जिस सिक्के की सबसे ज्यादा चर्चा की गई वह था 1940 के समय का सिक्का जो ब्रिटिश काल का बताया जा रहा है। इस सिक्के में एक तरफ ब्रिटिश राजा जॉर्ज सिक्थ किंग एम्परर (George VI King Emperor), तो दूसरी तरह 'वन रूपी इंडिया' यानी भारतीय एक रूपए 1940 लिखा हुआ है। यह सिक्का दिखने में चमकदार नजर आ रहा है।