इटारसी

एमपी में यहां से गुजरेंगी मुंबई-केरल और बेंगलुरु के लिए स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें से चार स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेंगी।
less than 1 minute read
• •
Updated: 9 Nov 2025, 12:29 PM IST
trains

Indian Railway: भारतीय रेलवे ने यात्रियों की बढ़ती मांग और सुविधा को देखते हुए कई विशेष ट्रेनों का संचालन शुरू करने का निर्णय लिया है। इनमें से चार स्पेशल ट्रेनें भोपाल मंडल के इटारसी स्टेशन से होकर गुजरेंगी। इन ट्रेनों से मुंबई, केरल और बेंगलुरु जैसे प्रमुख शहरों तक यात्रा करने वाले यात्रियों को सीधी सुविधा मिलेगी।

बरौनी-एरणाकुलम जंक्शन स्पेशल ट्रेन

बरौनी-एरणाकुलम जंक्शन स्पेशल (गाड़ी संख्या 05263) दो ट्रिप के लिए चलाई जाएगी। यह बरौनी से 11 और 12 नवंबर को रात 10.30 बजे रवानाहोगी। यह अगले दिन दोपहर 2.20 बजे इटारसी पहुंचेगी और चौथे दिन सुबह 6 बजे एरणाकुलम जंक्शन पहुंचेगी। इसके प्रमुख ठहराव पटना, प्रयागराज, जबलपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई, सेलम, थ्रिसुर और आलुवा हैं। इस ट्रेन में 2 इकॉनमी एसी, 8 स्लीपर, 8 सामान्य, 1 जनरेटर कार और 1 एसएलआरडी कोच उपलब्ध होंगे।

मुजफरपुर- बेंगलुरु स्पेशल ट्रेन

मुजफरपुर- बेंगलुरु स्पेशल (गाड़ी संख्या 05545) भी दो ट्रिप के लिए संचालित होगी। यह मुजफरपुर से 11 और 12 नवंबर 2025 को रात 9.15 बजे चलेगी। यह अगले दिन दोपहर 2.15 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन रात 11.50 बजे बेंगलुरु पहुंचेगी। इसके मुय ठहरावों में हाजीपुर, पटना, प्रयागराज, जबलपुर, नागपुर, विजयवाड़ा, चेन्नई और कृष्णराजपुरम शामिल हैं। इस ट्रेन में स्लीपर, सामान्य श्रेणी और एसएलआरडी कोच होंगे।

बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल ट्रेन

बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (गाड़ी संख्या 05265) है, जो एक ट्रिप के लिए चलेगी। यह ट्रेन बरौनी से 11 नवंबर को दोपहर 12 बजे रवाना होगी।

बांद्रा टर्मिनस-बरौनी स्पेशल ट्रेन

बरौनी-बांद्रा टर्मिनस स्पेशल (गाड़ी संख्या 05267) भी एक ट्रिप के लिए निर्धारित की गई है। यह बरौनी से 12 नवंबर को दोपहर 12 बजे चलेगी। यह अगले दिन सुबह 09.05 बजे इटारसी पहुंचेगी और तीसरे दिन सुबह 05.45 बजे बांद्रा टर्मिनस पहुंचेगी। इसके ठहराव पहली ट्रेन के समान ही रहेंगे।

Updated on:
9 Nov 2025, 12:29 PM IST
Published on: