7 फ़रवरी 2026,

शनिवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एमपी के 24 जिलों की 47 विधानसभा सीटों पर भाजपा का फोकस, देखें लिस्ट

MP BJP: बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिन के मौके पर 15 नवंबर को भाजपा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी में जुट गई है। इस मौके पर भाजपा का फोकस 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभा सीटों में पकड़ मजबूत करने पर है।

2 min read
Google source verification
Hemant Khandelwal said that the freight corridor will give an edge over China

Hemant Khandelwal said that the freight corridor will give an edge over China (फोटो सोर्स : @Hkhandelwal1964)

MP BJP: बिरसा मुंडा के 150वें जन्मदिन के मौके पर 15 नवंबर को भाजपा जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की तैयारी में जुट गई है। इस मौके पर भाजपा का फोकस मध्यप्रदेश के 24 जिलों की 47 जनजातीय बहुल विधानसभा सीटों में पकड़ मजबूत करने पर है। इन विधानसभा सीटों में जनजातीय गौरव यात्रा निकाली जाएगी। इस दौरान स्वाभिमान सम्मेलन, कॉलेजों एवं विश्वविद्यालयों में कार्यक्रम, जनजातीय स्मारकों, देवस्थानों की साफ सफाई, दीपोत्सव किया जाएगा। यात्राओं का समापन 15 नवंबर को जबलपुर और अलीराजपुर में होगा। यह जानकारी पत्रकारों से रूबरू होते हुए संयुक्त रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल और मंत्री विजय शाह ने दी।

इन जिलों में निकाली जाएंगी गौरव यात्रा

ये यात्राएं हरदा, अनूपपुर, डिंडोरी, मंडला, बालाघाट, सिवनी, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, खरगोन, बड़वानी, अलीराजपुर, झाबुआ, धार, रतलाम, सीधी, सिंगरौली, शहडोल, बैतूल, कटनी, बुरहानपुर, खंडवा, जबलपुर, उमरिया और देवास जिलों में लगातार 4 दिनों तक चलेंगी। मंत्री शाह ने बताया, जबलपुर में जनजातीय गौरव दिवस के समापन अवसर पर पीएम नरेंद्र मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे।

जबलपुर में आयोजित होगा जनजातीय सम्मेलन

बिरसा मुंडा जयंती के आयोजन को लेकर मंत्री विजय शाह ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के समापन पर जबलपुर में बड़ा कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसे पीएम मोदी वर्चुअली संबोधित करेंगे। उन्होंने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस पर विभिन्न क्षेत्रों की जनजातीय प्रतिभाओं को सम्मानित करने की भी योजना है। सीएम से भी हमने आग्रह किया है कि वर्ल्ड कप विजेता महिला टीम में शामिल मध्यप्रदेश की खिलाड़ी क्रांति गौड़ को प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली 1 करोड़ रुपये की सम्मान राशि भी इस कार्यक्रम में दी जाए।

इसके साथ उन छात्रों से भी इस समारोह में शामिल होने का आग्रह कर रहे हैं, जो सरकार की योजना के अंतर्गत विदेशों में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। सरकार उन्हें भारत आने-जाने का किराया भी देगी। इस दौरान प्रदेश मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज टेकाम सहित अन्य नेता मौजूद रहे।