जबलपुर

खाते से 1 लाख की ठगी, बैंक का योनो एप भेजा, लिंक पर क्लिक करते ही खाता खाली

Cyber Crime : ताजा मामला जबलपुर का है जहां एक बुजुर्ग से साइबर बदमाशों ने एक लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

less than 1 minute read
खाते से 1 लाख की ठगी (photo source- Patrika)

Cyber Crime : पुलिस प्रशासन द्वारा साइबर क्राइम और ठगी के प्रति जागरूकता अभियान चलाने के बाद भी लोग ठगी के शिकार हो रहे है। वहीं बदमाश नए नए तरीके अपना कर लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं। ताजा मामला मध्य प्रदेश के जबलपुर का है जहां एक बुजुर्ग से साइबर बदमाशों ने एक लाख की ठगी की वारदात को अंजाम दिया है।

दरअसल बदमाशों ने खुद को बैंक अधिकारी बताकर ठगी की वारदात को अंजाम दिया है। गोराबाजार थाना क्षेक्ष निवासी प्रभाकर मोहिते ने मामले की शिकायत की है। शिकायत में बताया कि आरोपी ने योनो एप एक्सपायर होने की बात कहकर ठगी की है।

ये भी पढ़ें

भीषण सड़क हादसे में शख्स की दर्दनाक मौत, 3 लोग गंभीर रूप से घायल

लिंक पर क्लिक करते ही मोबाइल हैक

एसबीआई के योनो एप को चालू करने के नाम पर पहले लिंक भेजी। लिंक पर क्लिक करते ही बुजुर्ग का मोबाइल हैक हुआ। कई ट्रांजेक्शन में बुजुर्ग के खाते से 1 लाख रुपये ट्रांसफर हुए। गोराबाजार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर अज्ञात साइबर ठगों की तलाश शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें

आधी रात को होटल के कमरे में पति को ब्लेड मारकर पत्नी फरार, मचा हड़कंप

Published on:
09 Mar 2026 12:24 pm
Also Read
View All

अगली खबर