जबलपुर

बजट में जबलपुर को बड़ा तोहफा, विकास कार्यों के लिए करोड़ों की सौगात!

MP Budget 2025-26: मध्य प्रदेश में आज 4 लाख 20 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का बजट पेश किया गया। इसमें जबलपुर को लेकर भी खास घोषणाएं की गई हैं।

2 min read
Mar 12, 2025

MP Budget 2025-26: मध्य प्रदेश सरकार ने वित्तीय वर्ष 2025 के बजट में जबलपुर को कई अहम विकास परियोजनाओं के लिए बड़ी सौगात मिली है। बरगी व्यपवर्तन योजना, स्मार्ट सिटी 2.0, उच्च न्यायालय भवन, विश्वविद्यालयों के लिए ब्लॉक ग्रांट समेत कई बड़े प्रोजेक्ट्स को सरकार ने फंड आवंटित किया है। इससे शहर के बुनियादी ढांचे, शिक्षा और न्यायिक सेवाओं को नई गति मिलेगी।

राज्य सरकार द्वारा पेश किए गए बजट 2025 में जबलपुर के विकास को प्राथमिकता दी गई है। सरकार ने शहर में चल रही विभिन्न परियोजनाओं को गति देने के लिए अरबों रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की है।

बजट में जबलपुर को मिली ये सौगातें

  1. बरगी व्यपवर्तन योजना: जबलपुर में जल संसाधनों को बेहतर बनाने के लिए 355 करोड़ रुपए का आवंटन किया गया है। इससे क्षेत्र में सिंचाई और जल आपूर्ति को मजबूती मिलेगी।
  2. शिक्षा को बढ़ावा: जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय को 120 करोड़ रुपए और पशु चिकित्सा विज्ञान विश्वविद्यालय को 78 करोड़ रुपए की ब्लॉक ग्रांट स्वीकृत की गई है। इसके अलावा, नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी को 113 करोड़ रुपए का बजट मिला है, जिससे उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सुधार होगा।
  3. स्मार्ट सिटी 2.0: जबलपुर को स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत 54 करोड़ रुपए मिले हैं, जिससे शहर के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा।
  4. न्यायिक व्यवस्था को मजबूती: उच्च न्यायालय के भवन एवं आवासीय परिसर के निर्माण के लिए 100 करोड़ रुपए का प्रस्ताव रखा गया है। इसके साथ ही, महाधिवक्ता कार्यालय के लिए 52 करोड़ रुपए का बजट तय किया गया है।

जबलपुर के विकास को मिलेगी रफ्तार

इस बजट से जबलपुर में विकास कार्यों की गति तेज होगी और शहर में आधुनिक सुविधाओं का विस्तार होगा। जल आपूर्ति, उच्च शिक्षा, स्मार्ट सिटी और न्यायिक सेवाओं में सुधार से नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा। बजट के बाद शहरवासियों को अब इन योजनाओं के धरातल पर उतरने का इंतजार रहेगा।

Also Read
View All

अगली खबर