जबलपुर

इन लोगों को मिल रहा है सितारों का साथ, विष्णुजी की पूजा से बढ़ जाएगा लाभ

सितारों का साथ

2 min read
Aug 16, 2018
aaj ka rashifal
aaj ka rashifal

जबलपुर। गुरुवार को आधा दर्जन राशिवालों को सितारों का भरपूर साथ मिलेगा। आज सभी जातकों को विष्णु पूजन जरूर करना चाहिए। विधिपूर्वक विष्णुजी की पूजा करें और फिर विष्णुसहस्त्रनाम का या पुरुषसूक्त का पाठ करें। श्रीरामरक्षास्तोत्र का पाठ भी शुभदायी होगा। कुंभ राशिवालों को कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है पर आज मित्रों का सहयोग जरूर मिलेगा।


आज का राशिफल
मेष- जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन नौकरी में तरक्की के अवसर भी मिल सकते हैं।
वृष- मित्र के सहयोग से आय के स्रोत विकसित हो सकते हैं जिससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र की स्थिति में सुधार होगा।
मिथुन- क्रोध से बचें। मन अशान्त रहेगा पर नौकरी में मान-सम्मान बढ़ सकता है। शैक्षिक कार्यों में दिक्कतआ सकती है।
कर्क- आत्मविश्वास बढ़ेगा. जीवनसाथी को कष्ट हो सकते हैं। अति उत्साही होने से बचें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
सिंह- आय में कमी एवं खर्चों में वृद्धि से परेशान रहेंगे जिससे मन में निराशा एवं असन्तोष रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।
कन्या- नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।
तुला- परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा. जीवन सुखमय रहेगा। मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे हालांकि खर्च बढ़ेंगे।
वृश्चिक- मेहनत करनी होगी, परिश्रम की अधिकता रहेगी। घर-परिवार में मांगलिक कार्य हो सकते हैं। उपहार में वस्त्र प्राप्त हो सकते हैं।
धनु- बातचीत में सन्तुलित रहें। पारिवारिक समस्याएं परेशान करेंगी। वाणी में कठोरता रहेगी। नौकरी में परिवर्तन सम्भव है।
मकर- आत्म संयत रहें क्रोध से बचें। क्रोध की अधिकता मन में निराशा व असन्तोष के भाव लाएगी।माता का सहयोग मिलेगा।
कुंभ- कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है पर आज मित्रों का सहयोग जरूर मिलेगा। मन में नकारात्मक विचारों को न आने दें।
मीन- क्रोध के अतिरेक से बचें और संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। कला व संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा।

Published on:
16 Aug 2018 07:32 am