7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज का राशिफल 16 अगस्त 2018 : सिंह राशि के जातक प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, स्थिति बिगड़ सकती है।

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है खास, देखें अपना राशिफल

2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

Aug 15, 2018

rashifal

आज का राशिफल 16 अगस्त 2018 : सिंह राशि के जातक प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें, स्थिति बिगड़ सकती है।

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष राशि: अनजान लोगों से संबंध स्थापित होंगे। जीवनशैली में परिवर्तन से लोग अचंभित होंगे। आय के नए स्त्रोत सामने आएंगे। अपने भविष्य के प्रति भय रहेगा। बकाया वसूली होगी। व्यावसाईक नए अनुबंध होंगे।

वृषभ राशि: अपनी समझदारी से रुके कार्य पुरे करेंगे। यश प्राप्ति के योग है। व्यवसायिक कार्यप्रणाली सुधरेगी। नई योजना बनेगी। निवेश शुभ रहेगा। कुसंगति से हानि होगी।

मिथुन राशि: कई दिनों से रुके कार्य पुरे होंगे। अपने व्यवहर को नम्र रखें। पिता की चिंता रहेगी। यात्रा सफल रहेगी। सामाजिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। राजकीय बाधा दूर होगी। विवाद ना करें।

कर्क राशि: अपने वाक चातुर्य से कार्यस्थल पर सभी का मन जित लेंगे। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। निवेश में हानि संभव है। दिल को ठेस पहुंच सकती है, धैर्य रखें।

सिंह राशि: अपमानित होने से बेहतर है की अपनी आदत सुधारें। व्यवसाय में लाभ हो सकता है। प्रेम-प्रसंग में सावधानी रखें अन्यथा स्थिति बिगड़ सकती है। राजकीय सहयोग मिलेगा।

कन्या राशि: व्यववसाय में प्रयास सफल रहेंगे। उत्साह वृ्द्धि होगी। सुख के साधन मिलेंगे। शत्रु परास्त होंगे। पीड़ा हो सकती है। यात्रा सुखद रहेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी।

तुला राशि: किसी के बारे में ज्यादा सोचना ठीक नहीं है। जल्दबाजी न करें, काम बिगड़ सकते हैं। अस्वस्थता रह सकती है। शुभ समाचार मिलेंगे। आत्मसम्मान बढ़ेगा। चोरी आदि से बचें। निवेश शुभ रहेगा।

वृश्चिक राशि: क्रोध की अधिकता से बने काम बिगड़ जाएंगे। राजकोप का सामना करना पड़ सकता है। अस्वस्थता रहेगी, भय का वातावरण बनेगा। यात्रादि से लाभ होगा। माता-पिता के साथ संबंध अच्छे होंगे।

धनु राशि: कारोबार में उन्नती के अवसर मिलेंगे। सब को साथ में ले कर चलें। आर्थिक संकट संभव है। अचानक बड़े खर्च सामने आएंगे। कर्ज लेना पड़ सकता है। हानि से बचें, कुसंगति हानिकर रहेगी।

मकर राशि: संतान के किए कार्य मन को सुख देंगे। गृहस्‍थ सुख मिलेगा, प्रसन्नता रहेगी। बकाया वसूली होगी। यात्रा सफल रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। आजीविका के कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी।

कुंभ राशि: साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। यात्रा सफल रहेगी।

मीन राशि: सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा। पत्नी के स्वास्थ की चिंता रहेगी। ज़िद न करें परिजनों की बात मानें लाभ होगा। घर की साफ- सफाई करने में समय बितेगा। अकारण घर का वातावरण खराब न करें।