27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Cyclone Arnab IMD Update: चक्रवात अर्नब’ पर IMD का ताजा अलर्ट: ओडिशा के कई जिलों में रेड अलर्ट

Cyclone Arnab IMD Update: बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर ओडिशा में भी दिखने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार, तूफान पिछले छह घंटों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

kamlesh sharma

•

Updated: 27 Oct 2026, 4:48 PM IST

Cyclone Arnab

Cyclone Arnab (Photo-ANI)

Cyclone Arnab IMD Update: भुवनेश्वर। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय गंभीर चक्रवाती तूफान 'अर्नब' का असर ओडिशा में भी दिखने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के भुवनेश्वर केंद्र की निदेशक मनोरमा मोहंती के अनुसार, तूफान पिछले छह घंटों में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ा है। यह फिलहाल गोपालपुर से करीब 370 किलोमीटर दूर है।

मोहंती ने बताया कि तूफान के 27 अक्टूबर की शाम तक पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में बढ़ने की संभावना है। इसके बाद यह उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए आंध्र प्रदेश के तट पर बापटला और विशाखापत्तनम के बीच दस्तक दे सकता है। तट पार करने के बाद इसके छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ने का अनुमान है। इसके प्रभाव से ओडिशा के कई इलाकों में भारी बारिश और तेज हवाएं चल सकती हैं।

गंजाम और गजपति में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी

मौसम विभाग ने ओडिशा के कई जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। गंजाम और गजपति जिलों में कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी बारिश की आशंका जताई गई है। इन दोनों जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 24 घंटों में कोरापुट और मलकानगिरी में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। हवा के झोंकों की गति 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने की संभावना है।

28 अक्टूबर को 80 किमी प्रति घंटे तक चलेंगी हवाएं

आईएमडी के मुताबिक, 28 अक्टूबर को हवा की गति 60 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। तूफान के तटीय क्षेत्र से गुजरने और आगे बढ़ने के दौरान तेज हवा के साथ भारी बारिश होने की आशंका है। इसे देखते हुए प्रशासन और संबंधित एजेंसियों को सतर्क रहने की जरूरत है।

29 अक्टूबर से तटीय ओडिशा में बारिश घटने का अनुमान

मौसम विभाग ने बताया कि 29 अक्टूबर को तटीय ओडिशा और दक्षिणी ओडिशा के कुछ जिलों में बारिश की गतिविधियों में काफी कमी आ सकती है। हालांकि, उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना बनी रहेगी।

बड़ी खबरें

View All

राष्ट्रीय

ट्रेंडिंग