जबलपुर

इन लोगों को मिलेगा सितारों का साथ, युवाओं पर शुभ योगों का होगा ये असर

रविवार को चंद्रमा की शुभ स्थिति से तीन शुभ योग बन रहे हैं

2 min read
Apr 29, 2018
aaj ka rashifal 29 april 2018

जबलपुर। रविवार को चंद्रमा की शुभ स्थिति से तीन शुभ योग बन रहे हैं जिसका मेष, वृष, मिथुन, सिंह, तुला, धनु, मकर और कुंभ राशि वालों को लाभ मिलेगा। युवाओं को आज धन लाभ हो सकता है। नए कामों की प्लानिंग बनेगी और नए लोगों से मुलाकत भी हो सकती है। आज सुबह उठकर स्नान कर सूर्यदेव को अघ्र्य दें। इससे उनकी कृपा दिन को बेहतर बनाएगी।


आज का पंचांग

ये भी पढ़ें

अगले दो महीनों में इन 8 बड़ी फिल्मों से मचेगा कोहराम,सलमान-आलिया-रणबीर के बीच छिड़ेगा महायुद्घ

शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख १२
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - वैशाख
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि - प्रात: ०५.४१ तक चतुर्दशी उपरांत पूर्णिमा तिथि रहेगी।
नक्षत्र- दोपहर १.३२ तक चित्रा उपरांत स्वाति नक्षत्र रहेगा।
योग - दोपहर ११.०८ तक वज्र उपरांत सिद्धि योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन रोग विमुक्त स्नान एवं सेवारंभ जैसे कार्यों हेतु शुभ मुर्हूत है।
अनुकुल समय - प्रात: ७.३३ से ९.२७, दोपहर ११.१७ से १.०६, शाम ४.४६ से ६.१०, रात्रि ८.२६ से ९.४६ बजे तक।
व्रत/पर्व - व्रत पूर्णिमा
दिशाशूल - पश्चिम
चंद्रमा - तुला राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - शाम ०४.३०.०0 से ०६.००.०० बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)


आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर पे, पो, पा, अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे मितव्ययी, मिलनसार, जनप्रिय एवं जनहित से जुड़े कार्य में रुचि रखने वाले होंगे। स्वतंत्र लेखन तथा व्यवसाय में सफलता के योग बनेंगे।


आज का राशिफल
मेष- शेयर से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। अतीत की यादों को सोंच कर चिन्तित रहेंगे पर इससे बचना चाहिए।
वृष-आपके आदेश का अनुपालन नहीं करने की वजह से आप व्यथित रहेंगे। परिवार में सोंच-समझकर ही बोलें।
मिथुन- अपने निर्णय पर अडिग बने रहें। नकारात्मक विचारों को अपने उपर हावी न होनें दें। बौद्धिक कौशल से बाधायें दूर करने की कोशिश कामयाब होगी।
कर्कं- आशावादी बनेंगे। घर व सम्पत्ति के विवादित मामलें आपके सामने आयेंगे किन्तु उनका निपटारा हो जायेगा।
सिंह- कामकाज में स्थितियां आपके नियन्त्रण से बाहर होती जा रही है। किसी को सहयोग करने में मुश्किलें व बाधायें आयेंगी।
कन्या-जीवन साथी के साथ मतभेद होगा परन्तु घबरानें की जरूरत नहीं है। सचेत रहकर परिस्थितियों का आकलन करें और शुभ समय का इन्तजार करें।
तुला-कोई खोई हुयी वस्तु मिलने की सम्भावना है। अपनी गलतियों के प्रति सचेत रहकर कार्य करने की आवश्यकता है।
वृश्चिक-नयें सम्बन्धों के प्रति मन में उदासीनता के भाव रहेंगे। हर चीज बेमानी सी दिखाई देगी लेकिन यहीं एक नयीं शुरूआत भी मिल सकती है।
धनु- छात्रों को मनचाही वस्तु मिलने की सम्भावना है। कुछ लोगों के अधिकारों में कटौती हो सकती है।
मकर- अच्छे ढंग़ से निस्पादित योजनायें सफल होंगी। आर्थिक मामलों में थोड़ा सोंच-समझकर निवेश करने की आवश्यकता है।
कुम्भ-महिलायें अपनी निजता को सार्वजनिक न करें। छोटी-छोटी बातों पर बवंडर हो सकता है। अनुशासन व समय का विशेष खयाल रखें।
मीन-लोगों के बीच अपना महत्व देखकर आप गौरवान्वित महसूस करेंगे। अतिथि के आगमन पर निराश न होकर बल्कि उसका जमकर सत्कार करें।

Published on:
29 Apr 2018 07:46 am
Also Read
View All