
जबलपुर। बुधवार का दिन युवाओं, कारोबारियों-व्यापारियों के लिए शुभ साबित होगा। दिमाग लगाएं तो इन्कम जरूर बढ़ेगी। आज गणेशजी की विधिविधान से पूजा करें। गणेशजी के सरल मंत्र ऊं गं ऊं का कम से कम एक माला जाप जरूर करें, बमुश्किल पांच मिनिट लगेंगे इस जाप में पर इससे फायदा होगा।
आज का राशिफल
मेष-दूसरों की उन्नति से ईष्र्या होगी। आपकी सोच को बदलें। नौकरी में आशानुकूल स्थिति बनेगी। व्यर्थ की शान-शौकत से दूर रहें। शुभ समाचार मिलने से प्रसन्नता होगी।
वृषभ-जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरे होंगे। आज व्यापार में लाभ के योग हैं। आपकी दिनचर्या में बदलाव आएगा। मिलनसार व्यवहार से समाज में प्रतिष्ठा प्राप्त करेंगे।
मिथुन-आज पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। समस्या के हल में दोस्तों से मदद मिलेगी। जीवनशैली पर हो रहे खर्चों में कमी जरूरी है।
कर्क-आज नए अनुबंध हो सकते हैं, जो संतान की उन्नति में सहायक होंगे। मानसिक प्रसन्नता होगी। भौतिक सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। दूसरों के कार्य में हस्तक्षेप न करें।
सिंह-आपकी तरक्की से अपनों को परेशानी होगी, सतर्क रहें। खान-पान संयमित रखें। व्यावसायिक श्रेष्ठता बढ़ेगी। आमदनी के स्रोत बढ़ेंगे। रुका धन मिलने के योग है।
कन्या-नौकरी में चल रही परेशानी समाप्त होगी। राजनीतिक मामलों में कटु अनुभव मिल सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में तरक्की संभव है। व्यवहार कुशलता का लाभ मिलेगा।
तुला-समय की उपयोगिता को समझें। संतान के करियर में आ रही अड़चने दूर होगी। जोखिम लेने से बचें। आर्थिक निवेश शुभ रहेगा। संतान सुख संभव है।
वृश्चिक-किसी की सुनी-सुनाई बातों पर विश्वास करके अपने निजी संबंधों को कमजोर न करें। अपनी बुद्धि विवेक से काम करें।
धनु-आज का दिन बेहद खास होगा। दूसरों को अपमानित करने से बचें। धन कोष में वृद्धि होगी। सामाजिक मान-सम्मान बढ़ेगा।
मकर-अपनों का दिल जीतना बड़ा मुश्किल है। मेहनत करें और दूसरों के भरोसे काम न करें। नया कारोबार शुरू करने का मन बनेगा। परिवार की स्थिति में सुधार होगा।
कुम्भ-मानसिक शांति मिलेगी। कार्यस्थल पर बदलाव हो सकता है। व्यापारिक उन्नति मिलेगी। विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात मन प्रसन्न करेगी।
मीन-कार्यस्थल पर किसी के प्रति आकर्षित होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक मामलों में राहत मिलेगी। नौकरी में तरक्की के योग बनेंगे। नया कार्य शुरू कर सकते हैं।