
जबलपुर। नवग्रहों में शुक्र सभी भौतिक सुखों के कारक माने जाते हैं। विशेष रूप से स्त्री सुख- प्रेमिका या पत्नी दोनों का और वाहन सुख शुक्र देव की ही कृपा से मिलते हैं। कुंडली में शुक्र की स्थिति के अनुसार ये सुख कम या ज्यादा मात्रा में जातक को मिलते हैं। शुक्र ग्रह वैसे तो ज्यादातर लोगों के लिए शुभ होते हैं पर कुछ स्थितियों में अशुभ परिणाम भी मिलते हैं। शुक्रदेव की प्रसन्नता के लिए माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। शुक्रवार शुक्र देव का दिन है। इस दिन श्रीसूक्त का पाठ पूरे मनोयोग से करें। विधिविधान से लक्ष्मीजी की पूजा करके श्रीसूक्त की शुरुआती १६ ऋचाएं पढ़ें। रोज सुबह करीब सात मिनिट के इस पाठ के अद्भुत परिणाम प्राप्त होते हैं। करीब डेढ़ माह में स्त्री और वाहन तथा अन्य भौतिक सुखों के मामलों में सुखद परिणाम मिलने लगते हैं।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 रमजान मास
तारीख 30
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - शुद्ध ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि - रात्रि 8.52 द्वितीया उपरांत तृतीया तिथि रहेगी।
नक्षत्र- दोपहर 2.07 तक आद्र्रा उपरांत पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा।
योग - रात्रि 12.54 तक वृद्धि उपरांत ध्रुव योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन प्रसूति उपनयन, विद्यारंभ एवं अक्षरारंभ हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा।
अनुकूल समय - प्रात: 6.00 से 7.30, दोपहर 12.00 से 1.30, शाम 4.30 से 6.00, रात्रि 9.00 से 10.30 बजे तक।
व्रत/पर्व - ----
दिशाशूल - पश्चिम
चंद्रमा - मिथुन राशि दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 10.30.00 से 12.00.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर कु, ध, ड अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे परोपकारी, समाजसेवी, मिलनसार, लोकप्रिय, शांत-गंभीर तथा गीत-संगीत में विशेष रुचि रखने वाले होंगे। अभियांत्रिकी के क्षेत्र में सफलता के योग बनेंगे।
आज का राशिफल
मेष - अपने करियर के प्रति महत्वपूर्ण फैसले लेने पड़ेंगे। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। परिवार के साथ लम्बी यात्रा के योग हैं। अच्छे कार्य की शुरुआत बड़ों के आशीर्वाद से हो।
वृषभ - सामाजिक समारोह में शामिल होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। आप क्यों दूसरे के मामलों में पड़ते हैं। नुकसान आपका ही होगा। बिना मांगें अपनी राय न दें।
मिथुन - धार्मिक कार्यों में सहभागिता होगी। समय रहते अपने कार्यों को पूर्ण करें। आपके आलसी रवैये से नुकसान हो सकता है। विस्तार के लिए कर्ज लेना पड़ सकता है।
कर्क - मनचाहा जीवनसाथी मिलने से प्रसन्न होंगे। आपके व्यवहार से लोग आकर्षित होंगे। कार्यस्थल पर पूजा-पाठ में शामिल होंगे। भाई-बहनों से स्नेह मिलेगा। विद्युत उपकरण खरीद सकते हैं।
सिंह - पूंजी निवेश से अच्छा परिणाम प्राप्त होगा। नए वस्त्रों की प्राप्ति आज हो सकती है। वाहन पर धन खर्च होगा। जरुरतमंद की मदद करें। रुके कार्य बन जाएंगे।
कन्या - कारोबार में नई तकनीक से लाभ होगा। कार्य की अधिकता से तनाव रहेगा। कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। मन की बात कहने का समय नहीं है।
तुला - वित्तीय मामलों में दूसरों पर
भरोसा न करें। भावनात्मक
संबंधों में नजदीकियां बढ़ेगी।
किसी भी नए कार्य को करने के पूर्व रणनीति तैयार करें।
वृश्चिक - व्यस्त जिंदगी में कुछ समय अपनों को भी दे। आप मन के साफ है, पर किसी को समझाने के लिए नर्मी से पेश आएं। शिक्षा स्थल पर विवाद की स्थिति को टाले। कार्य को करने से पहले परिवार के बारे में सोचें।
धनु - वहीं होता है जो भगवान को मंजूर होता है। व्यर्थ की चिंता छोड़ दें और अपने सपने पूरे करने में लग जाएं। आकस्मिक धन प्राप्त हो सकता है। कला से लोगों को प्रभावित करेंगे।
मकर - लंबे समय से चले आ रहे विवाद आज सुलझ सकते हैं। विदेश जाने के योग हैं। जीवन साथी के सहयोग से कार्य पूर्ण होंगे। किसी के देखा-देखी में अपना नुकसान हो सकता है।
कुम्भ - अपना व्यवहार और आचरण बदलें। सब आपके हो जाएंगे। अपने माता-पिता से व्यवहार ठीक नहीं है। जैसा व्यवहार आप करेंगे वैसा आपके साथ भी हो सकता है।
मीन - परिवार के खिलाफ जा सकते हैं। जल्दबाजी में कुछ फैसले लेने पड़ेंगे। संचित धन का उपयोग सतर्कता पूर्वक करें। नई जिम्मेदारी मिलने की सम्भावना है।