
aaj ka rashifal
जबलपुर। गुरुवार को मेष, वृष, सिंह, तुला, धनु और कुंभ राशिवालों पर किस्मत मेहरबान रहेगी। आज विष्णुजी की पूजा करें, संभव हो तो विष्णुसहस्त्रनाम का पाठ करें। करीब २० मिनिट के इस पाठ से विष्णुजी की कृपा प्राप्त होती है और आपका दिन बेहतर बनेगा। श्रीराम की पूजा भी फलदायी सिद्ध होगी।
आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 रमजान मास
तारीख 29
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - शुद्ध ज्येष्ठ
पक्ष- शुक्ल पक्ष
तिथि - रात्रि 11.17 तक प्रतिपदा उपरांत द्वितीया तिथि रहेगी।
नक्षत्र- दोपहर 3.42 तक मृगशिरा उपरांत आद्र्रा नक्षत्र रहेगा।
योग - प्रात: 6.47 तक शूल उपरांत गंड योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन प्रसूति स्नान, नामकरण एवं अन्नप्रासन हेतु शुभ मुहूर्त रहेगा.
अनुकूल समय - प्रात: 6.00 से 7.30, दोपहर 12.00 से 3.00, शाम 4.30 से 6.00, रात्रि 7.30 से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - ----
दिशाशूल - दक्षिण
चंद्रमा - मिथुन राशि दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल - दोपहर 1.30.00 से 3.00.00, बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का नामांक्षर बे, वो, क अक्षर से आरंभ कर सकते हैं। बच्चे आत्मविश्वासी, आशावादी, दृढ़ निश्चयी, परिश्रमी तथा स्वतंत्र विचारों वाले होंगे। राजनीति अथवा लेखन के क्षेत्र में सफलता के विशेष योग बन सकेंगे।
आज का राशिफल
मेष - समय अनुकूल नहीं है सतर्क रहें। कोई नया काम आरंभ करने में विलंब होगा। किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी।
वृषभ - कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। ।
मिथुन - समय अनुकूल नहीं है निवेश से बचें। धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रुके कार्यों की पूर्ति होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं।
कर्क - समय का सदुपयोग करें।
दोस्तों के साथ मिलकर कोई
नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोलकर फंस सकते हैं।
सिंह - अपनों की बातों से मन दु:खी होगा। शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक संबंधों का लाभ मिलेगा।
कन्या - दिन की शुरुआत व्यस्ततापूर्वक रहेगी। देवदर्शन और निजी कार्यों में समय बीतेगा। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे।
तुला - आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। अनुबंधों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम।
वृश्चिक - कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। परिजनों का व्यवहार कमजोर रहेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।
धनु - काम बहुत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करें। काम आरंभ न करें। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहे। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा।
मकर - स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदले। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है।
कुम्भ - शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे। लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। यात्रा सफल रहेगी।
मीन - साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान, दुकान खरीदने के योग है। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे।
Published on:
14 Jun 2018, 7:34 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.