8 फ़रवरी 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बॉबी देओल और ‘रेस 3’से जुड़ी इन रोचक जानकारियों के बारे में नहीं जानते होंगे आप

हम आपको बॉबी देओल और 'रेस 3'के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं

2 min read
Google source verification

image

Mahendra Yadav

Jun 13, 2018

bobby deol

bobby deol

अभिनेता बॉबी देओल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'रेस 3' को लेकर सुर्खियों में हैं। इसे बॉबी की कमबैक फिल्म भी कहा जा रहा है। बॉबी के डूबते कॅरियर में यह फिल्म काफी अहम साबित होगी। फिल्म 15 जून को ईद पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में बॉबी के अलावा सलमान खान,जैकलीन फर्नांडिस, डेजी शाह, साकिब सलीम, अनिल कपूर मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। आज हम आपको बॉबी देओल और 'रेस 3'के बारे में कुछ रोचक बातें बताने जा रहे हैं, जो कम लोगों कोे पता होंगी।

सलमान बुलाते हैं बॉडी देओल:

बॉबी ने पिछले दिनों बताया था,'सलमान खान मुझे बॉडी देओल कहकर पुकारते हैं। मैं जितना भी अच्छा दिख रहा हूं, इसमें उनका भी बहुत बड़ा योगदान है। मैं अपना ध्यान रख रहा था लेकिन मैं इस बात में विश्वास करने लगा था कि आपको तैयार रहना होगा क्योंकि मैंने कई वर्षों से काम नहीं किया था।

ऐसे मिला फिल्म में रोल:
बॉबी को 'रेस 3' में रोल मिलने की कहानी बड़ी रोचक है। बॉबी ने एक साक्षात्कार में कहा था, जब उनकी फिल्म 'सोल्जर' की शूटिंग हो रही थी तो रमेश तौरानी चाहते थे मैं स्क्रीन पर शर्ट उतारूं।' बॉबी का कहना है कि उस वक्त उन्हें ऐसा करना जरूरी नहीं लगा। इसी वजह से उन्होंने 'सोल्जर' में शर्ट नहीं उतारी। बॉबी ने बताया कि जिस दौरान 'रेस 3' की कास्टिंग हो रही थी तो बॉबी को फिल्म में लेनी की चर्चा थी। तब रमेश तौरानी ने अपने पहले के अनुभव से सलमान से कहा कि बॉबी शर्ट नहीं उतारेगा।

सलमान ने पूछा मामू शर्ट उतारेगा:
बॉबी ने बताया कि एक दिन उन्हें सलमान का कॉल आया और सलमान ने कहा, 'मामू शर्ट उतारेगा?' इस पर बॉबी ने तुरंत कहा, 'मैं कुछ भी करूंगा, बस मुझे काम चाहिए। इसके बाद बॉबी को 'रेस 3' में काम मिला।

सलमान के साथ बॉबी का शर्टलैस अवतार:
'रेस 3' में एक ऐसा सीन है जिसमें बॉबी देओल और सलमान खान शर्टलेस अवतार में दिखाई देंगे। दरअसल इस फिल्म में शर्टलेस होने का सीन नहीं था। दरअसल फिल्म के लिए बॉबी ने जिम में जमकर पसीना बहाया और अपनी बॉडी बनाई। सेट पर भी बॉबी हर दिन जिम करते थे। ऐसे में फिल्म के डायरेक्टर रेमो डिसुजा को यह आइडिया आया और उन्होंने सलमान और बॉबी दोनों को शर्टलेस होकर इस सीन को फिल्माने को कहा।

फिटनेस में सलमान ने की मदद:
'रेस 3' में रोल मिलने के बाद बॉबी ने अपनी फिटनेस पर काफी ध्यान दिया। बॉबी को परफेक्ट शेप में आना था। इस वजह से उन्होंने जिम में वर्कआउट करना शुरू किया। इस काम में सलमान ने उनकी मदद की। बॉबी हर रोज डेढ़ घंटे एक्सरसाइज करते थे। कार्डियो करते थे। बॉबी को इस फिल्म के लिए कैलोरी और फैट बर्न कर मसल्स बनाने थे।