3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जिस बिल्डिंग में रहती हैं दीपिका, उसमें लगी भयानक आग, 16 करोड़ में खरीदा था फ्लैट

हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत या जख्मी होने की खबरें नहीं मिली है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Jun 2018, 5:33 PM IST

deepika padukone

deepika padukone

बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इन दिनों रणवीर सिंह के साथ शादी को लेकर सुर्खियों में हैं। अब दीपिका को लेकर एक बुरी खबर आ रही है। दरअसल दीपिका जिस बिल्डिंग में रहती हैं, उस बिल्डिंग में आग लग गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुंबई के वर्ली इलाके में स्थ‍ित एक 33 मंजिला इमारत में भीषण आग लग गई है। अभिनेत्री दीपिका पादुकोण इसी बिल्ड‍िंग में रहती हैं।

हादसे के वक्त घर पर नहीं थी दीपिका:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार जिस समय यह हादसा हुआ उस वक्ति दीपिका घर पर मौजूद नहीं थीं। वह उस वक्त घर से बाहर थीं। बताया जा रहा है कि वह किसी ब्रांड के विज्ञापन के लिए बाहर थीं।

यह भी पढ़ें: बॉक्स आॅफिस पर तय है अक्षय की 2.0 और ऋतिक की सुपर 30 का महाक्लैश!

32वीं मंजिल पर लगी आग:

बताया जा रहा है कि आग बिल्डिंग की 32वीं मंजिल पर लगी है। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत या जख्मी होने की खबरें नहीं मिली है। फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियां आग की सूचना पर मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि आग इतनी भयानक है कि कुछ ही देर में ऊपर की दो-तीन मंजिलों पर फैल गई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं लग पाया है। रिपोर्ट के अनुसार फायर ब्रिगेड ने मौके पर पहुंच कर 90-95 लोगों को सुरक्षित रूप से बचा लिया है।

दीपिका का फ्लैट 26वें फ्लोर पर:

दीपिका जिस बिल्डिंग में रहती हैं, वह वर्ली के वीर सावरकर मार्ग पर स्थित है। बिल्डिंग का नाम Beaumonde बताया जा रहा है। दीपिका का फ्लैट इसी इमारत के 26वें फ्लोर पर है। यह अपार्टमेंट सिद्धिविनायक मंदिर के नजदीक है।

16 करोड़ में खरीदा था फ्लैट:
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दीपिका ने यह इस बल्डिंग में फ्लैट वर्ष 2010 में खरीदा था। उन्होंने यह फ्लैट 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। विनीता चैतन्य ने उनके घर की साज-सज्जा की थी।