3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सलमान खान की जान को अभी भी खतरा, हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस

गैंगस्टर के पकड़े जाने के बाद भी सलमान की जान को खतरा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Jun 2018, 4:00 PM IST

salman khan

salman khan

बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की जान को खतरा है। बता दें हाल में पुलिस ने सम्पत नेहरा नाम के एक गैंगस्टर को गिरफ्तार किया है। यह सलमान को मारने की फिराक में था। पुलिस पूछताछ में इसने बताया कि वह जल्द ही सलमान पर हमला करने की फिराक में था और इसके लिए उसने सलमान के घर की रेकी भी की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस गैंगस्टर के पकड़े जाने के बाद भी सलमान की जान को खतरा है।

हाई अलर्ट पर मुंबई पुलिस:
सलमान की जान को खतरा होने की वजह से मुंबई पुलिस हाई अलर्ट पर है। पुलिस ने सलमान के लिए सुरक्षा के और कड़े इंतजाम किए हैं। रिपोर्ट के अनुसार कुछ गैंगस्टर सलमान को नुकसान पहुंचाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सलमान के घर के बाहर भी पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी है।

गैंगस्टर सम्पत के तीन गुर्गों से सलमान को खतरा:
पुलिस ने जिस गैंगस्टर सम्पत नेहरा को गिरफ्तार किया है, उसके तीन साथी सलमान पर हमले की प्लानिंग बना रहे हैं। हरियाणा पुलिस के अनुसार सम्पत के तीनों साथी कोर्ट में पेशी के दौरान उसे भगाने की प्लानिंग कर रहे थे। इस बात की जानकारी मिलते ही पूरी व्यवस्था बदल दी गई। सुरक्षा के इंतजाम कड़े होने की वजह से तीनों शूटर सम्पत को कैद से छुड़ाकर नहीं ले जा सके।

सलमान की सुरक्षा और कड़ी की गई:
मुंबई पुलिस ने सलमान खान की सुरक्षा और कड़ी कर दी है। उनके घर पर भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। साथ ही उनको पर्सनल बॉडीगार्ड भी दिए गए हैं। हालांकि सलमान का बॉडीगार्ड शेरा उनके साथ हमेशा साए की तरह रहता है। साथ ही पुलिस ने शूटिंग लोकेशंस पर भी सुरक्षा इंतजाम बढ़ा दिए हैं।

मारने की प्लानिंग कर रहा था सम्पत:

पिछले दिनों हरियाणा की स्पेशल टास्क फ़ोर्स (एसटीएफ) ने मोस्ट वॉन्टेड गैंगस्टर सम्पत नेहरा को हैदराबाद से गिरफ्तार किया था। पुलिस के मुताबिक 28 साल का ये गैंगस्टर सलमान को मारने की प्लानिंग कर रहा था। लेकिन उसकी गिरफ्तारी के बावजूद सलमान पर खतरा बना हुआ है। बता दें कि सम्पत नेहरा उसी लॉरेंस बिश्नोई गैंग के लिए काम करता है, जिसने सलमान को काला हिरण मामले में जान से मारने की धमकी दी थी।