3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जब लंगूर ने कर दिया था अमिताभ पर हमला, जानिए उस रोचक किस्से के बारे में

हाल में उन्होंने अपने फैंस के साथ ऐसा ही एक पुराना किस्सा शेयर किया है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Mahendra Yadav

•

Updated: 13 Jun 2018, 4:46 PM IST

Amitabh bachchan

Amitabh bachchan

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। फिलहाल वे अपनी आगामी फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। बता दें कि अमिताभ सोशल मीडिया पर अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं और पुराने किस्से भी। हाल में उन्होंने अपने फैंस के साथ ऐसा ही एक पुराना किस्सा शेयर किया है। अमिताभ ने जो तस्वीर शेयर की है, उसमें उनके साथ एक लंगूर भी नजर आ रहा है। यह एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर है।

यह भी पढ़ें: बॉक्स आॅफिस पर तय है अक्षय की 2.0 और ऋतिक की सुपर 30 का महाक्लैश!

फिल्म गंगा की सौगंध के दौरान का किस्सा:
इस तस्वीर में अमिताभ उस लंगूर को खाना खिलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा,'ऋषिकेश के लक्ष्मण झूला पर फिल्म 'गंगा की सौगंध' की शूटिंग के दौरान एक लंगूर को खाना खिला रहा था, तभी दूसरा लंगूर आया और मेरे मुंह पर हमला किया दूसरे लंगूर को लगा कि मैं उसे नजर अंदाज कर रहा हूं, हाहाहाहाहाहा...।'

लंगूर बहुत ही सभ्य...
बिग बी ने लंगूर की तारीफ भी की। उन्होंने लिखा कि लंगूर काफी सभ्य जंतु होते हैं। हमले के बारे में उन्होंने लिखा कि 'वो हमला धीमा नहीं बहुत जोर का था जैसे कि किसी ने पूरे फोर्स के साथ चेहरे पर हमला किया हो हालांकि वह प्यारा था और वे काफी सभ्य जंतु होते हैं। वो उसी खाने पर जीते है जो टूरिस्ट उन्हें खिलाते हैं।'

बिग बी की अपकमिंग फिल्में:
अमिताभ बच्चन धर्मा प्रोडक्शन की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में नजर आएंगे। यह फिल्म सिनेमाघरों में 15 अगस्त को दस्तक देगी। गौरतलब है कि इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और आलिया भट्ट मुख्य किरदारों में होंगे। इसके अलावा वह मराठी फिल्म 'सैराट' के डायरेक्टर नागराज मंजुले की आगामी फिल्म 'झंडु' में और आमिर खान की फिल्म 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' में भी नजर आएंगे।