जबलपुर

शनिदेव से आज ये मांगें, जरूर पूरी होगी मन की मुराद

हनुमानजी की आराधना के साथ ही शनिदेव की भी उपासना करें

2 min read
May 15, 2018
rashifal 18 may 2019

जबलपुर। मंगलवार को शनि जयंति है। इस दिन हनुमानजी की आराधना के साथ ही शनिदेव की भी उपासना करें। पूजा, मंत्र जाप आदि के बाद शनि देव से अपने पूर्व बुरे कर्मों के लिए क्षमा जरूर मांगे और भविष्य में कभी भी ऐसे कर्मों को नहीं दोहराने का संकल्प भी व्यक्त करें। यदि किसी ने आपके साथ बुरा किया हो और आप उससे बदले की भावना रखते हों, उसे भी त्याग दें। चूंकि शनिदेव खुद ही न्याय के देवता हैं इसलिए यह काम उन्हीं पर छोड़ दें, आपको अपने प्रारब्ध के अनुसार न्याय जरूर मिलेगा। इससे शनिदेव प्रसन्न होते हैं और उनके प्रसन्नता से ही जीवन के सर्वसुख प्राप्त हो सकते हैं।


आज का पंचांग
शुभ विक्रम संवत् - 2075
संवत्सर का नाम - विरोधकृत
शालिवाहन शक संवत् - 1940
हिजरी सन् - 1439 सावान
तारीख २8
अयन - उत्तरायन।
ऋतु - ग्रीष्म ऋतु। मास - ज्येष्ठ
पक्ष- कृष्ण पक्ष
तिथि - शाम 5.24 तक अमावश्या, उपरांत प्रतिपदा तिथि रहेगी।
नक्षत्र- दोपहर 11.00 तक भरिणी उपरांत कृत्तिका नक्षत्र रहेगा।
योग - रात्रि 3.02 तक सोभन उपरांत अतिगंड योग रहेगा।
शुभ मुहूर्त - आज के दिन पितृ तर्पण, पिण्डदान एवं मंत्र तंत्र साधना हेतु शुभ मुहूर्त है।
अनुकुल समय - प्रात: 9.0० से 10.30, दोपहर 10.3० से 12.0०, शाम 3.0० से 4.30, रात्रि 7.3० से 9.00 बजे तक।
व्रत/पर्व - प्रदोष व्रत
दिशाशूल - पूर्व
चंद्रमा - मेष राशि में दिवस रात्रि पर्यंत तक संचरण करेगा।
राहुकाल -प्रात: 7.30, 00 से, 9,00,00 बजे तक (अगर हो सके तो शुभ कार्यों को करने से बचे।)
आज जन्म लिए बच्चा
आज जन्में बालकों का मूलांक 6 एवं मूलांक स्वामी शुक्र है। बच्चे सुंदर, आकर्षक, शौकीन, आभूषण प्रेमी, साहित्य एवं संगीत कला में निपुण, तथा भावुक प्रवृत्ति के होंगे। स्वतंत्र व्यवसाय अथवा अभिनय के क्षेत्र में सफल होंगे।
आज का राशिफल
मेष- कर्मचारियों की अनियमितता से परेशान रहेंगे। संतान की जरुरतों को पूरा करने में लगे रहेंगे। सहकर्मियों के साथ किसी समारोह में शामिल होंगे।
वृषभ- अपने भाइयों के साथ विवाद की स्थिति बना लेंगे। किसी के बहकावे में आकर अपने संबंध बिगाड़ सकते हैं। मकान की मरम्मत पर धन लगेगा।
मिथुन- किसी की देखा-देखी न करें। मुसीबत में आ जाएंगे। पारिवारिक शांति के लिए अपने स्वभाव को बदलें। न्याय विभाग से जुड़े लोग वर्चस्व कायम रखने के लिए प्रयत्नशील रहेंगे।
कर्क- आप बिना सोचे-समझे काम करते है, इसीलिए आप पीछे है। पैसा कमाने की चाह में निजी जीवन को न भूले। संतान के स्वभाव में आए परिवर्तन से दु:खी होंगे।
सिंह- लगातार मिल रही सफलता से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। किसी का दिल न दुखाएं। नौकरी में पदोन्नति संभव है। मांगलिक कार्यक्रमों की रुपरेखा बनेगी।
कन्या- न्यायालयीन कार्य विलंब से हल होंगे। भूमि-भवन पर निवेश करने का मन है। व्यवसाय की अच्छी शुरुआत से आत्मबल बढ़ेगा। वाहन सुख मिलेगा।
तुला- समय-समय पर परिवार को समय दें। सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। प्रशासनिक अधिकारियों के लिए समय उपयुक्त है। स्वयं का व्यवसाय शुरू कर सकते हैं।
वृश्चिक- आज का दिन बहुत ही महत्वपूर्ण रहेगा। कई बड़े फैसले लेंगे। दिनचर्या में आए बदलाव से खुश रहेंगे। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए समय उपयुक्त है।
धनु- कई दिनों से आप स्वयं के लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य की चिंता रहेगी। कार्यों में प्रशासनिक
अड़चन आ सकती है।
मकर-अपने असूलों के पक्के हैं, इसलिए लोग आपका मजाक बनाते हैं। अपने काम के प्रति ईमानदार हैं। आकस्मिक धन लाभ होने से रुके कार्य आसानी से होंगे।
कुम्भ- अपने आकर्षक व्यक्तित्व के
कारण सभी को अपना बना लेंगे। मौज-मस्ती में समय बीतेगा। आपसी संबंधों में सुधार होगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
मीन- अपने व्यावसायिक जीवन में खूब परिश्रम करें। अपने व्यस्ततम शेड्यूल में से तोड़ा समय भगवान
के लिए भी निकालें। जीवनसाथी के साथ आवयश्क चर्चा होगी।

ये भी पढ़ें

14 मई राशिफल : तुला राशि के लिए बढ़ सकती है पारिवारिक चिंता

ये भी पढ़ें

प्रेमियों के मिलन और धनलाभ का दिन, महादेव पूरी करेंगे मन की ये मुराद

Published on:
15 May 2018 08:00 am
Also Read
View All