7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

14 मई राशिफल : तुला राशि के लिए बढ़ सकती है पारिवारिक चिंता

आज का दिन सभी राशियों के लिए क्या लेकर आया है। जानिए कैसा रहेगा आपका दिन

2 min read
Google source verification

image

Tanvi Sharma

May 14, 2018

rashifal

ज्योतिष पंडित श्यामनारायण व्यास

मेष : पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे। विरोधी आप की प्रतिष्ठा धूमिल करने का प्रयास करेंगे। तालमेल की कमी के चकते कार्यस्थल पर विवाद संभव है। न्याय पक्ष कमजोर रहेगा।

वृषभ : उत्साह में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नया कार्य शुरू करना चाहते है तो सफलता मिलेगी। लकड़ी के व्यापार से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। नए लोगों से संपर्क बढ़ेगा। आज का दिन आपके लिए अनुकूल है।

मिथुन : नए रिश्ते जीवन में बदलाव लाएंगे। आजीविका के लिए स्थान परिवर्तन संभव है। व्यापार विस्तार के योग बन रहे है। पुराने लेन देन के मामले सुलझेंगे। विरोधी सक्रीय होंगे। पारिवारिक कलह हो सकता है।

कर्क : रुका धन न आने से मन चिंतित रहेगा। वाहन मशीनरी का प्रयोग सावधानी से करे। संतान का स्वास्थ बिगड़ सकता है। विदेश जाना अभी विलंभ हो सकता है।

सिंह : आय में वृद्धि केसे हो अभी यही ध्यान में रख कर अपना कार्य करें। करियर के प्रति सजग रहें। मामा पक्ष से सहयोग प्राप्त होगा। व्यापारिक साझेदारी में फेर बदल हो सकता हे।

कन्या : लंबे समय से चली आ रही चिंता आज दूर होगी। मन प्रस्सन होगा। पुराने रोग उभर सकते है। परिवार के समय व्यतीत होगा। आध्यत्मिक उन्नति होगी। अपने सहकर्मियों के साथ अपना व्यवहार नम्र रखें।

तुला : संत समागम होगा। व्यक्तिगत अथवा व्यापारिक कार्य से सफल यात्रा हो सकती है। परिवार की समस्याओं को अनदेखा न करें। पेट से सम्बंधित समस्या होगी। आर्थिक आपके लिए दिन मिला-जुला रहेगा।

वृश्चिक : कारोबार के विस्तार के लिए किसी सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की चिंता रहेगी। समाज में आपकी प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। विरोधी कार्य में अड़चन डाल सकते है। न्याय पक्ष मजबूत होगा।

धनु : आजीविका के साधनों में वृद्धि होगी। नौकरी में अधिकारी परेशान करेंगे। किसी को अपने मन की बात न बताएं लोग आप का मजाक बना सकते है। फिजूल खर्च बड़ेगा।

मकर : व्यर्थ की चिंता छोड़कर प्रसन्न रहें। बहुत सोचते रहने के कारण स्वास्थ कमजोर रहेगा। व्यवसाय स्थल पर तनाव रहेगा। विवाह चर्चाएं सफल होगी। बहनों की सहायता करनी पड़ सकती है।

कुंभ : पूर्व में किए वादे पूरे करें, समय आ गया है। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। निजी कार्यक्रमों में व्यस्त रहेंगे। ससुराल पक्ष से कोई खबर परेशान कर सकती है।

मीन : विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल है। लेन-देन के मामले में संदेह की स्थिति निर्मित हो सकती है। सूझ बुझ से काम लें। नौकरी की तालश में यात्रा हो सकती हौ। सुख-सुविधा के सामानों पर खर्च होगा।